क्या चीन ने याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 14 जनवरी (राष्ट्रीय प्रेस)। चीन ने 13 जनवरी की रात 10 बजकर 16 मिनट पर याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।
यह प्रक्षेपण थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-6ए वाहक रॉकेट के माध्यम से किया गया। उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सही तरीके से स्थापित किया गया, और पूरा मिशन पूरी तरह से सफल रहा।
याओकान-50 01 उपग्रह का उपयोग भूमि सर्वेक्षण, फसलों की पैदावार का आकलन, और आपदा से संबंधित राहत व बचाव गतिविधियों में किया जाएगा।
यह मिशन लॉन्ग मार्च श्रृंखला के रॉकेटों की 624वीं उड़ान थी। इस सफल प्रक्षेपण के साथ, चीन ने वर्ष 2026 में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक मजबूत और सफल शुरुआत की है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)