10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चाओ लेची की ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के प्रतिनिधिमंडल से महत्वपूर्ण भेंट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चाओ लेची की ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के प्रतिनिधिमंडल से महत्वपूर्ण भेंट

सारांश

बीजिंग में चाओ लेची और मार्कस स्टॉटर की मुलाकात ने ऑस्ट्रिया-चीन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में नई संभावनाओं को जन्म दिया है।

मुख्य बातें

चाओ लेची और मार्कस स्टॉटर के बीच महत्वपूर्ण भेंट।
चीन और ऑस्ट्रिया के संबंधों का समृद्धि की ओर बढ़ना।
2026 में राजनयिक संबंधों की 55वीं वर्षगांठ।
हरित संक्रमण और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग।
दोनों देशों के बीच मित्रता को बढ़ावा देना।

बीजिंग, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के अध्यक्ष मार्कस स्टॉटर के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।

चाओ लेची ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और ऑस्ट्रिया के बीच संबंधों का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार मिल रहा है। वर्ष 2026 में चीन और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। चीन ऑस्ट्रिया के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने, एक-दूसरे के मुख्य हितों व चिंताओं का ख्याल रखने, हरित संक्रमण और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने, दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, आपसी समझ को बढ़ाने, बहुपक्षवाद की रक्षा करने और चीन-ऑस्ट्रिया मैत्रीपूर्ण रणनीतिक साझेदारी के गहरे विकास को बढ़ाने के लिए तत्पर है। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के साथ बातचीत और संपर्क को मजबूत करने, कानून और निगरानी में अनुभव साझा करने और एक व्यावहारिक सहयोग व कानूनी माहौल बनाने के लिए तैयार है।

इसी बीच, मार्कस स्टॉटर ने कहा कि ऑस्ट्रिया चीन के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। ऑस्ट्रिया चीन के साथ व्यापार, मानविकी और कानून जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाओ लेची और मार्कस स्टॉटर की मुलाकात का उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का उद्देश्य चीन और ऑस्ट्रिया के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और आपसी संबंधों को मजबूत करना था।
चीन और ऑस्ट्रिया के बीच कब राजनयिक संबंध स्थापित हुए?
चीन और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी।
चीन और ऑस्ट्रिया के संबंधों में क्या बदलाव आ रहा है?
चीन और ऑस्ट्रिया के संबंधों में सहयोग के नए क्षेत्र, जैसे डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित संक्रमण, पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले