चीन में हाई स्पीड रेलवे की सबसे गहरी शील्ड सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक जारी
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीन के क्वांगतोंग प्रांत में स्थित शनचन और च्यांगमन शहरों को जोड़ने वाले शनचन-च्यांगमन रेल मार्ग का निर्माण एक महत्वपूर्ण चरण में पहुँच गया है। यह मार्ग देश के हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है।
शनचन-च्यांगमन रेलवे की चूच्यांगखो सुरंग सबसे गहरी सबसी शील्ड हाई स्पीड रेलवे सुरंग है। चार वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद, चीन द्वारा निर्मित बड़ी व्यास वाली खुदाई मशीन, शनच्यांग-1 ने हाल ही में 4 किलोमीटर से अधिक की खुदाई की है। इसकी गहराई अब 113 मीटर तक पहुँच गई है, जो इसे दुनिया की सबसे गहरी अंडरवाटर हाई-स्पीड रेलवे शील्ड टनल का रिकॉर्ड धारक बनाती है।
सुरंग का सबसे गहरा हिस्सा पानी के भीतर 116 मीटर गहरा है, जहाँ पानी का दबाव अत्यधिक है। जिस क्षेत्र से शनच्यांग-1 गुज़री है, उसकी भूगर्भीय स्थिति भी बहुत जटिल है। यह मशीन क्रमशः 13 प्रकार के स्ट्रेटा, 5 प्रकार की जटिल भूगर्भीय संरचना और 6 फॉल्ट जोन से होकर गुज़रेगी।
चूच्यांगखो सुरंग शनचन-च्यांगमन रेलवे की एक प्रमुख परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई 13.69 किमी है। इस रेलवे के पूर्ण होने के बाद, शनचन से च्यांगमन पहुँचने में केवल एक घंटा लगेगा। इससे क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर-बे एरिया के परिवहन नेटवर्क में सुधार होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)