19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन सरकार ने चीनी पर्यटकों को जापान यात्रा से बचने की चेतावनी दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन सरकार ने चीनी पर्यटकों को जापान यात्रा से बचने की चेतावनी दी?

सारांश

जापान में चीनी पर्यटकों के लिए सुरक्षा समस्या बढ़ती जा रही है। हाल में हुए हमलों और भड़काऊ टिप्पणियों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। क्या आपको भी जापान यात्रा से बचना चाहिए?

मुख्य बातें

जापान में सुरक्षा समस्या बढ़ रही है।
चीनी पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में स्थानीय पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

बीजिंग, १७ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष २०२५ से जापान में सार्वजनिक सुरक्षा में कमी देखी जा रही है और चीनी नागरिकों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। जापान में चीनी लोगों पर कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ अभी तक अनसुलझे हैं।

जापान में चीनी नागरिकों के लिए सुरक्षा का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। हाल ही में जापानी नेताओं ने चीन के थाइवान के बारे में भड़काऊ टिप्पणियाँ की हैं, जिससे चीन एवं जापान के बीच आदान-प्रदान का माहौल गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और जापान में चीनी नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पेइचिंग समयानुसार १४ नवंबर को, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस संदर्भ में एक यात्रा परामर्श जारी किया।

चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने चीनी पर्यटकों को निकट भविष्य में जापान यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि जापान में पहले से मौजूद चीनी पर्यटकों को स्थानीय सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, सुरक्षा सावधानियों के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए और आत्म-सुरक्षा को मज़बूत करना चाहिए।

आपात स्थिति में उन्हें तुरंत स्थानीय पुलिस को बुलाना चाहिए और सहायता के लिए जापान में स्थित चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्थिति चिंता का विषय है। जापान में चीनी नागरिकों के खिलाफ बढ़ते हमलों ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित किया है। हमें सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या चीनी पर्यटकों को जापान की यात्रा करनी चाहिए?
हालिया घटनाओं के कारण चीनी पर्यटकों को जापान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
क्या जापान में सुरक्षा स्थिति गंभीर है?
हां, जापान में चीनी नागरिकों के खिलाफ हमलों में वृद्धि देखी गई है।
चीनी पर्यटकों को क्या करना चाहिए?
उन्हें स्थानीय सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले