चीन की पड़ोसी नीति: वांग यी का ईरान पर महत्वपूर्ण बयान

Click to start listening
चीन की पड़ोसी नीति: वांग यी का ईरान पर महत्वपूर्ण बयान

सारांश

बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की पड़ोसी नीति और ईरान की स्थिति पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग के सिद्धांतों पर जोर दिया।

Key Takeaways

  • चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए स्थिरकारी शक्ति रहा है।
  • अच्छे पड़ोसीपन और मित्रता का मूल सिद्धांत नहीं बदला है।
  • चीन मध्य पूर्व में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीजिंग, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में 8 मार्च को राजधानी पेइचिंग में कूटनीति पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस मौके पर, विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि यह सिद्ध हो चुका है कि चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक स्थिरकारी शक्ति, विकास और समृद्धि का प्रेरक तथा एशियाई साझा मूल्यों का पालन करने वाला देश रहा है। हम इस भूमिका को निभाने में गर्व महसूस करते हैं और भविष्य में इस दिशा में और भी अधिक प्रयास करने के लिए तत्पर हैं।

वांग यी ने बताया कि इस क्षेत्र में राजनीतिक स्थितियां अक्सर बदलती रहती हैं, और देशों के बीच अभी भी कुछ जटिल और संवेदनशील ऐतिहासिक मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन अच्छे पड़ोसीपन और मित्रता का मूल सिद्धांत नहीं बदला है। सहयोग और उभय जीत की सामान्य दिशा भी स्थिर है। चीन पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हुए सुरक्षा और समृद्धि की नीति का अनुसरण करता है, मैत्री, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ और समावेशिता के सिद्धांतों का पालन करता है। इसके अलावा, साझा भाग्य की अवधारणा, खुले क्षेत्रीयवाद और वास्तविक बहुपक्षवाद का समर्थन करता है, जो कि आसपास के क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कारक है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति से संबंधित सवालों के जवाब में वांग यी ने कहा कि चीन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने और संघर्ष के प्रसार से बचने के लिए सैन्य अभियानों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है।

वांग यी ने जोर दिया कि यह एक ऐसा युद्ध था जो कभी होना ही नहीं चाहिए था, और इससे किसी भी पक्ष को लाभ नहीं हुआ। मध्य पूर्व का इतिहास बार-बार यह साबित करता है कि बल प्रयोग समस्याओं का समाधान नहीं है; सशस्त्र संघर्ष केवल नई नफरत को जन्म देता है और नए संकट पैदा करता है।

चीनी विदेश मंत्री के अनुसार, चीन मानता है कि ईरान और मध्य पूर्व से संबंधित मुद्दों का सही और उचित समाधान राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करते हुए, बल के दुरुपयोग से बचते हुए, आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप बनाए रखते हुए, संवेदनशील मुद्दों के राजनीतिक समाधान खोजने और प्रमुख शक्तियों द्वारा रचनात्मक भूमिका निभाने तथा सद्भावना से अपनी शक्ति का प्रयोग करने के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए किया जाना चाहिए।

वांग यी ने बल देते हुए कहा कि चीन मध्य पूर्वी देशों के साथ मिलकर वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करना चाहता है, ताकि मध्य पूर्व में व्यवस्था बहाल की जा सके, वहां के लोगों के लिए शांति लायी जा सके, और दुनिया में शांति स्थापित हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

वांग यी ने ईरान के बारे में क्या कहा?
वांग यी ने कहा कि चीन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए सैन्य अभियानों को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है।
चीन की पड़ोसी नीति क्या है?
चीन की पड़ोसी नीति अच्छे पड़ोसीपन, मित्रता और सहयोग पर आधारित है।
Nation Press