5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीन-रूस के विदेश मंत्रियों की फोन वार्ता: मध्य-पूर्व स्थिति पर चर्चा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन-रूस के विदेश मंत्रियों की फोन वार्ता: मध्य-पूर्व स्थिति पर चर्चा

सारांश

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच महत्वपूर्ण फोन वार्ता हुई। इस वार्ता में मध्य-पूर्व की जटिल स्थिति और संभावित राजनीतिक समाधान पर विचार विमर्श किया गया।

मुख्य बातें

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण फोन वार्ता।
मध्य-पूर्व की स्थिति पर गहन चर्चा।
सैन्य कार्रवाई समाप्त करने का सुझाव।
राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर जोर।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रचनात्मक भूमिका।

बीजिंग, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 अप्रैल को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर वार्ता की, जिसमें वर्तमान मध्य-पूर्व की स्थिति पर गहन चर्चा की गई।

लावरोव ने इस अवसर पर बताया कि रूस मध्य-पूर्व की स्थिति में हो रहे बदलावों पर गहरी नजर रखता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के संदर्भ में रूस का मानना है कि जल्द ही सैन्य कार्रवाई को समाप्त कर दिया जाना चाहिए, और राजनीतिक एवं कूटनीतिक मार्ग पर लौटकर संघर्ष के मूल कारणों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया। रूस, चीन के साथ निकट संपर्क बनाकर युद्धविराम को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में, चीन और रूस को सिद्धांतों के मामलों में निष्पक्षता का प्रदर्शन करना चाहिए। दोनों देशों को वस्तुगत और संतुलित कार्रवाई करने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अधिक समझ और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करना होगा। चीन हमेशा बातचीत के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों का राजनीतिक समाधान चाहता है। वे रूस के साथ यूएन सुरक्षा परिषद में सहयोग जारी रखना चाहते हैं, ताकि समय पर संपर्क स्थापित कर स्थिति को स्थिर करने और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता को बनाए रखने में मदद मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

वैश्विक राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है। इनकी बातचीत से यह स्पष्ट होता है कि वे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने किस मुद्दे पर चर्चा की?
उन्होंने मध्य-पूर्व की स्थिति और संभावित राजनीतिक समाधान पर चर्चा की।
लावरोव ने किस बात पर जोर दिया?
लावरोव ने कहा कि सैन्य कार्रवाई को समाप्त कर राजनीतिक रास्ते पर लौटना चाहिए।
क्या चीन और रूस के बीच सहयोग जारी रहेगा?
हाँ, चीन रूस के साथ यूएन सुरक्षा परिषद में सहयोग को जारी रखना चाहता है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भूमिका पर क्या कहा गया?
रूस ने कहा कि सुरक्षा परिषद को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
यह वार्ता कितनी महत्वपूर्ण है?
यह वार्ता मध्य-पूर्व के जटिल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले