क्या चीन ने वियतनाम का ब्रिक्स भागीदार देश बनने का स्वागत किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने वियतनाम का ब्रिक्स भागीदार देश बनने का स्वागत किया?

सारांश

चीन ने वियतनाम को ब्रिक्स का भागीदार देश बना दिया है। यह कदम वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण है। जानिए इस सहयोग से वियतनाम को क्या लाभ होगा और ब्रिक्स परिवार में इसका क्या महत्व है।

मुख्य बातें

वियतनाम ने ब्रिक्स भागीदार देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।
चीन और वियतनाम के बीच सहयोग बढ़ेगा।
ब्रिक्स के प्रभाव का विस्तार होगा।

बीजिंग, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन वियतनाम का ब्रिक्स भागीदार देश बनने का स्वागत करता है। ब्रिक्स परिवार एक नए भागीदार देश का स्वागत करता है, जिसका अर्थ है कि ब्रिक्स तंत्र में प्रतिनिधित्व का और विस्तार हुआ है और इसके प्रभाव को और अधिक प्रदर्शित किया गया है।

हाल ही में, ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वियतनाम ब्रिक्स का भागीदार देश बन गया है।

कुओ च्याखुन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि ब्रिक्स सहयोग में वियतनाम की भागीदारी न केवल उसके विकास के लिए अनुकूल है, बल्कि ब्रिक्स देशों और वैश्विक दक्षिण के साझा हितों के अनुरूप भी है। हमें विश्वास है कि वियतनाम ब्रिक्स तंत्र में सकारात्मक योगदान देगा।

कुओ च्याखुन ने कहा, "चीन अन्य ब्रिक्स सदस्यों और साझेदार देशों के साथ मिलकर अधिक व्यापक, घनिष्ठ, व्यावहारिक और समावेशी साझेदारी बनाने, 'ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग' के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, तथा बहुपक्षवाद को बनाए रखने, निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने और आम विकास को बढ़ावा देने में अधिक योगदान देने को तैयार है।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वियतनाम का ब्रिक्स में शामिल होना क्यों महत्वपूर्ण है?
वियतनाम का ब्रिक्स में शामिल होना वैश्विक दक्षिण के हितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस