चीन और वियतनाम के नेताओं ने युवा प्रतिनिधियों से की संवाद
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार की सुबह पेइचिंग में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम के साथ 'लाल अध्ययन यात्रा' में शामिल होने आए दोनों देशों के युवा प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
शी चिनफिंग ने अपने संबोधन में कहा कि युवा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा स्रोत हैं, जो चीन और वियतनाम दोनों देशों के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एक-दूसरे का समर्थन करें, अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं और मानवता के साझा भविष्य के निर्माण में अग्रणी बनें।
टो लाम ने कहा कि युवा दोनों पार्टियों और देशों के बीच एक महत्वपूर्ण पुल का कार्य करते हैं। आशा है कि वे वियतनाम-चीन संबंधों को और गहरा करेंगे और अपने-अपने देशों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह ध्यान देने योग्य है कि शी चिनफिंग ने पिछले साल अप्रैल में वियतनाम की यात्रा के दौरान टो लाम के साथ 'लाल अध्ययन यात्रा' का ऐलान किया था, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी के नेताओं की क्रांतिकारी विरासत का अनुकरण कर चीन-वियतनाम मित्रता को बढ़ावा देना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)