चीनी पुरुष बास्केटबाल टीम की शानदार जीत: जापान को हराकर विश्व चैंपियनशिप क्वालीफाइंग में कदम रखा
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी पुरुष बास्केटबाल टीम ने एक मुश्किल अवे मैच में जापान को 87-80 से हराया। यह वर्ष 2027 पुरुष बास्केटबाल विश्व चैंपियनशिप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में चीनी टीम की पहली जीत है।
वर्ष 2027 पुरुष बास्केटबाल विश्व चैंपियनशिप के एशियाई क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी थाईपेइ बी ग्रुप में शामिल हैं। इस मैच के पहले, चीनी टीम बी ग्रुप में अस्थाई रूप से तीसरे स्थान पर थी, जबकि जापानी टीम पहले स्थान पर थी।
पहले हाफ में, चीनी टीम 33-47 से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में, चीनी टीम ने अपनी रक्षा को मजबूत करते हुए हमले पर जोर दिया और अंततः जीत हासिल की।
चीनी टीम के मुख्य कोच क्वो शीछ्यांग ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण मैच था। जापानी टीम एशिया की ओर से ओलंपिक में भाग लेने वाली एकमात्र टीम है। हमने जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ यह मैच खेला। पहले हाफ में कुछ खिलाड़ियों में नर्वसनेस थी, लेकिन दूसरे हाफ में हमने आत्मविश्वास बढ़ाया और खिलाड़ियों की एकाग्रता और प्रदर्शन में सुधार हुआ।
चीनी टीम अब 1 मार्च को चीनी थाईपेइ के खिलाफ खेलेगी और क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए अभियान जारी रखेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)