चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को रोमांचक अभ्यास मैच में हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को रोमांचक अभ्यास मैच में हराया

सारांश

चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने छांगशा में ब्राजील को अभ्यास मैच में 74-69 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत विश्व कप क्वालीफायर से पहले टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

मुख्य बातें

चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को 74-69 से हराया।
यह मैच विश्व कप क्वालीफायर से पहले महत्वपूर्ण था।
चीन ने दूसरे क्वार्टर में अच्छी बढ़त बनाई।
ओवरटाइम में चांग जियू का प्रदर्शन शानदार रहा।
कोच कोंग लुमिंग ने उच्च-स्तरीय मैचों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने बुधवार को मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी छांगशा में विश्व कप क्वालीफायर से पहले अपने अभ्यास मैच में ब्राजील को एक रोमांचक मुकाबले में 74-69 से पराजित किया।

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दूसरे क्वार्टर में चीनी टीम ने ब्राजील को केवल 11 अंकों पर रोकते हुए बढ़त बना ली। वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 6 में से 6 शॉट लगाकर 13 अंक बनाए, जिससे चीन ने 39-26 की बढ़त के साथ हाफ टाइम में प्रवेश किया।

तीसरे क्वार्टर में चीन ने 55-40 की बढ़त बना ली, लेकिन चौथे क्वार्टर में मात्र 9 अंक ही बनाए। ब्राजील ने अंतिम क्षणों में एक लंबा तीन पॉइंटर लगाकर स्कोर 64-64 से बराबर कर दिया, जिससे मैच ओवरटाइम में पहुंच गया। ओवरटाइम में चांग जियू ने शानदार प्रदर्शन किया और चीन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंततः चीनी टीम ने 74-69 से जीत प्राप्त की।

चीनी टीम के मुख्य कोच कोंग लुमिंग ने मैच के बाद कहा कि टीम को उच्च-स्तरीय मुकाबलों की आवश्यकता है ताकि वे विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी कर सकें। दोनों टीमें शुक्रवार को पुनः आमने-सामने होंगी। उल्लेखनीय है कि 2026 महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक आयोजित होंगे। चीन को वुहान में बेल्जियम, ब्राजील, दक्षिण सूडान, चेक गणराज्य और माली के साथ एक ही समूह में रखा गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को किस स्कोर से हराया?
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को 74-69 से हराया।
विश्व कप क्वालीफायर कब आयोजित होंगे?
2026 महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक आयोजित होंगे।
इस मैच में चीनी टीम का मुख्य कोच कौन था?
चीनी टीम के मुख्य कोच का नाम कोंग लुमिंग है।
चीन की टीम ने पहले हाफ में कितने अंक बनाए?
चीन ने पहले हाफ में 39 अंक बनाए।
ब्राजील की टीम ने चौथे क्वार्टर में कितने अंक बनाए?
ब्राजील ने चौथे क्वार्टर में 9 अंक बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले