चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को अभ्यास मैच में रोमांचक जीत से हराया
सारांश
Key Takeaways
- चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को 74-69 से हराया।
- मैच में ओवरटाइम का सामना करना पड़ा।
- वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 13 अंक बनाए।
- चीन को विश्व कप क्वालीफायर के लिए उच्च-स्तरीय मैचों की आवश्यकता है।
- विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक होंगे।
बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने बुधवार को मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी छांगशा में विश्व कप क्वालीफायर से पहले अपने अभ्यास मैच में ब्राजील को एक रोमांचक मुकाबले में 74-69 से हराया।
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे क्वार्टर में चीनी टीम ने ब्राजील को केवल 11 अंकों पर रोकते हुए बढ़त बना ली। वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 6 में से 6 शॉट लगाकर 13 अंक बनाए, जिससे चीन ने 39-26 की बढ़त के साथ मैच के मध्य में प्रवेश किया।
तीसरे क्वार्टर में चीन ने 55-40 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे क्वार्टर में उसने केवल 9 अंक बनाए। ब्राजील ने आखिरी सेकंड में लंबा तीन पॉइंटर लगाकर स्कोर 64-64 से बराबर कर दिया और मैच ओवरटाइम में चला गया। ओवरटाइम में चांग जियू ने शानदार खेल दिखाया और चीन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंततः चीनी टीम ने 74-69 से जीत हासिल की।
चीनी टीम के मुख्य कोच कोंग लुमिंग ने मैच के बाद कहा कि टीम को उच्च-स्तरीय मैचों की आवश्यकता है ताकि वे विश्व कप क्वालीफायर की लय में आ सकें। दोनों टीमें शुक्रवार को फिर आमने-सामने होंगी। उल्लेखनीय है कि 2026 महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले हैं। चीन को वुहान में बेल्जियम, ब्राजील, दक्षिण सूडान, चेक गणराज्य और माली के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)