चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को अभ्यास मैच में हराया

Click to start listening
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को अभ्यास मैच में हराया

सारांश

चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने छांगशा में हुए अभ्यास मैच में ब्राजील को 74-69 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में वांग सीय्वू ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि चांग जियू ने ओवरटाइम में जीत दिलाई। जानिए इस अद्भुत मुकाबले की सभी प्रमुख बिंदुओं के बारे में।

Key Takeaways

  • चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने ब्राजील को 74-69 से हराया।
  • वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 13 अंक बनाए।
  • ओवरटाइम में चांग जियू का शानदार प्रदर्शन।
  • महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च को होंगे।
  • चीनी टीम को उच्च स्तरीय मैचों की आवश्यकता है।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने बुधवार को मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी छांगशा में विश्व कप क्वालीफायर से पहले अपने अभ्यास मैच में ब्राजील को एक रोमांचक मुकाबले में 74-69 से पराजित किया।

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे क्वार्टर में चीनी टीम ने ब्राजील को केवल 11 अंकों पर रोकते हुए बढ़त बनाई। वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 6 में से 6 शॉट लगाकर 13 अंक बनाए, जिससे चीन ने 39-26 की बढ़त के साथ मैच के मध्य में प्रवेश किया।

तीसरे क्वार्टर में चीन ने 55-40 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे क्वार्टर में उसने केवल 9 अंक बनाए। ब्राजील ने अंतिम सेकंड में लंबा तीन पॉइंटर लगाकर स्कोर 64-64 से बराबर कर दिया और मैच ओवरटाइम में पहुंच गया। ओवरटाइम में चांग जियू ने शानदार प्रदर्शन किया और चीन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में चीनी टीम ने 74-69 से जीत हासिल की।

चीनी टीम के मुख्य कोच कोंग लुमिंग ने मैच के बाद कहा कि टीम को उच्च-स्तरीय मैचों की आवश्यकता है ताकि वे विश्व कप क्वालीफायर की लय में आ सकें। दोनों टीमें शुक्रवार को पुनः आमने-सामने होंगी। बता दें कि 2026 महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक आयोजित होंगे। चीन को वुहान में बेल्जियम, ब्राजील, दक्षिण सूडान, चेक गणराज्य और माली के साथ एक ही समूह में रखा गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने पिछले मैच में किसे हराया?
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम ने पिछले अभ्यास मैच में ब्राजील को 74-69 से हराया।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा अंक बनाए?
वांग सीय्वू ने पहले हाफ में 6 शॉट्स में से 6 लगाकर 13 अंक बनाए।
विश्व कप क्वालीफायर कब आयोजित होंगे?
2026 महिला बास्केटबॉल विश्व कप क्वालीफायर 11 से 17 मार्च तक आयोजित होंगे।
ओवरटाइम में किस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया?
ओवरटाइम में चांग जियू ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में मदद की।
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम का अगला मुकाबला कब है?
चीनी महिला बास्केटबॉल टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को ब्राजील के खिलाफ होगा।
Nation Press