12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कोलंबिया के राष्ट्रपति के तेवर अब नरम हो गए हैं? ट्रंप ने उन्हें अमेरिका आने का न्योता दिया!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कोलंबिया के राष्ट्रपति के तेवर अब नरम हो गए हैं? ट्रंप ने उन्हें अमेरिका आने का न्योता दिया!

सारांश

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत ने नई दिशा ली है। ट्रंप ने पेट्रो को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है, जबकि पेट्रो के तेवर पहले काफी तीखे थे। जानें इस बातचीत के पीछे की कहानी और दोनों देशों के रिश्तों में क्या बदलाव आ सकता है।

मुख्य बातें

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत की।
ट्रंप ने पेट्रो को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया।
पेट्रो का रुख पहले काफी तीखा था।
वेनेजुएला के संदर्भ में पेट्रो ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।
क्या यह बातचीत रिश्तों में सुधार लाएगी?

नई दिल्ली, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के रुख में बदलाव आ गया है। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने ट्रंप से फोन पर बात की और इस बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेट्रो को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से बातचीत करना मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात थी, जिन्होंने ड्रग्स और हमारे बीच हुए अन्य मतभेदों के बारे में चर्चा की। मैंने उनके फोन और उनके टोन की सराहना की, और मैं उनके साथ जल्द मिलने की उम्मीद कर रहा हूं।"

यहां ट्रंप जिस टोन का जिक्र कर रहे हैं, वह वही है जिसमें कोलंबियाई राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ललकारते हुए कहा था, "आओ और मुझे पकड़ो। मैं यहीं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूं।" पेट्रो का यह बयान, वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई और मादुरो की गिरफ्तारी के बाद आया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "विदेश सचिव मार्को रुबियो और कोलंबिया के विदेश मंत्री के बीच मीटिंग की व्यवस्था की जा रही है। यह बैठक वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में होगी।"

वेनेजुएला में धमाकों की आवाज़ सुनने के बाद सबसे पहले कोलंबियाई राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्तावो पेट्रो ने लिखा था, "अभी वे काराकास पर बमबारी कर रहे हैं। पूरी दुनिया अलर्ट हो जाए, उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है। वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं। ओएएस और यूएन को तुरंत बैठक करनी चाहिए।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कोलंबिया कल से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य है और इसे तुरंत बुलाया जाना चाहिए। वेनेजुएला के खिलाफ हमले की अंतरराष्ट्रीय वैधता तय करें। पीएमयू को कुकुटा में सक्रिय किया गया है और सीमा पर ऑपरेशनल प्लान है।"

पेट्रो ने एक्स पर एक बयान में कहा था, 'मैंने कसम खाई थी कि मैं फिर कभी हथियार नहीं उठाऊंगा। लेकिन देश के लिए मैं फिर से हथियार उठाऊंगा।'

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने पेट्रो पर कोकीन का उत्पादन कर अमेरिका में बेचने का आरोप लगाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह केवल व्यक्तिगत संबंध नहीं होता, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। हमें देखना होगा कि क्या यह बातचीत कोलंबिया और अमेरिका के रिश्तों को सुधारने में मदद करेगी या यह केवल एक क्षणिक बातचीत है।
RashtraPress
12 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुस्तावो पेट्रो कौन हैं?
गुस्तावो पेट्रो कोलंबिया के वर्तमान राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्तावो पेट्रो से बातचीत के दौरान उन्हें व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया और उनके फोन टोन की तारीफ की।
वेनेजुएला के संदर्भ में पेट्रो का क्या कहना था?
गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला पर हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी।
क्या पेट्रो ने पहले ट्रंप को चुनौती दी थी?
हां, पेट्रो ने ट्रंप को ललकारते हुए कहा था कि वह उनका इंतज़ार कर रहे हैं।
क्या यह बातचीत कोलंबिया और अमेरिका के रिश्तों को प्रभावित करेगी?
यह बातचीत कोलंबिया और अमेरिका के रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लाने की संभावना को दर्शाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले