जमीनी स्तर पर कला समूहों के पेशेवर स्तर को सशक्त बनाने के लिए डालो के महत्वपूर्ण सुझाव

Click to start listening
जमीनी स्तर पर कला समूहों के पेशेवर स्तर को सशक्त बनाने के लिए डालो के महत्वपूर्ण सुझाव

सारांश

बीजिंग में सीपीपीसीसी सदस्य डालो ने जमीनी स्तर के कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करने के लिए सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से विकास संभव है।

Key Takeaways

  • जमीनी स्तर पर कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करना आवश्यक है।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करना चाहिए।
  • गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण आवश्यक है।

बीजिंग, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के सदस्य और शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के लोका प्रिफेक्चर के कला मंडल के गायन कलाकार डालो ने लंबे समय से जमीनी स्तर के कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करने पर ध्यान केंद्रित किया है। इस वर्ष आयोजित “दो सत्र” के दौरान, उन्होंने इस विषय से संबंधित अपने सुझाव भी पेश किए।

डालो ने कहा कि नए युग में जातीय कला को केवल मंचीय प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों और जातियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शीत्सांग की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग वास्तविक शीत्सांग, निरंतर विकसित हो रहे शीत्सांग और खुशहाल तथा सामंजस्यपूर्ण शीत्सांग को समझ सकें।

डालो ने अपने शोध के आधार पर बताया कि कम आबादी वाले जातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं की कमी और पेशेवर स्तर का अपेक्षाकृत निम्न होना जैसी समस्याएँ मौजूद हैं। इसी कारण, इस वर्ष के “दो सत्र” में उन्होंने जमीनी स्तर पर कला प्रतिभाओं के व्यवस्थित प्रशिक्षण और कला दलों के सुदृढ़ निर्माण को बढ़ावा देने का सुझाव दिया, ताकि इन क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों की गुणवत्ता और प्रभाव दोनों में सुधार हो सके।

इसके अतिरिक्त, डालो ने यह भी सुझाव दिया कि कम आबादी वाली जातियों की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे पारंपरिक जातीय सांस्कृतिक उत्पादों की बाजार प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी और उनसे मिलने वाले आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि इससे समग्र सांस्कृतिक विकास में भी योगदान मिलेगा।
NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

डालो ने किस विषय पर सुझाव दिए?
डालो ने जमीनी स्तर के कला समूहों के पेशेवर स्तर को उन्नत करने पर सुझाव दिए हैं।
क्या सांस्कृतिक आदान-प्रदान आवश्यक है?
जी हाँ, विभिन्न क्षेत्रों और जातियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मज़बूत करना आवश्यक है।
गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का क्या महत्व है?
गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण पारंपरिक सांस्कृतिक उत्पादों की बाजार प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है।
Nation Press