8 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीनी राज्य परिषद ने प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों पर की कार्रवाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी राज्य परिषद ने प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों पर की कार्रवाई

सारांश

चीन की राज्य परिषद ने एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों से प्राप्त हजारों सुझावों और प्रस्तावों पर प्रभावी कार्यवाही की है। जानिए इस प्रक्रिया में क्या नई उपलब्धियां हासिल की गईं हैं।

मुख्य बातें

8,754 सुझावों पर कार्रवाई 4,868 प्रस्तावों की स्वीकृति समय पर कार्यान्वयन नव संशोधित कानूनों का अध्ययन निवेश और उपभोग को बढ़ावा

बीजिंग, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 2025 में एनपीसी के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और सीपीपीसीसी के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में राज्य परिषद विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी देने के लिए एक नियमित ब्रीफिंग का आयोजन किया।

2025 में, राज्य परिषद के विभिन्न विभागों ने राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों से 8,754 सुझाव और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के सदस्यों से 4,868 प्रस्तावों पर कार्य किया, जो कुल सुझावों और प्रस्तावों का क्रमशः 95.6 प्रतिशत और 97.3 प्रतिशत है। ये सभी कार्य समय पर पूर्ण किए गए।

इस प्रक्रिया के दौरान, सभी विभागों ने एनपीसी के प्रतिनिधियों से संबंधित नव संशोधित कानून और सीपीपीसीसी के प्रस्तावों पर कार्य करने से संबंधित नव संशोधित विनियमों का गहन अध्ययन किया और उन्हें लागू किया। विभिन्न विभागों ने एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों से प्राप्त 4,900 से अधिक सुझावों को अपनाया और 2,200 से अधिक संबंधित नीतियां और उपाय प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय विकास रणनीति को अनुकूलित करने, आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण को समर्थन देने, निवेश को स्थिर करने और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास किए गए हैं। उच्च गुणवत्ता वाले विकास की गति और जीवंतता को प्रोत्साहित करने और लोगों की आजीविका में उपस्थित समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करने के लिए नई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नागरिकों की आवाज को भी महत्व देती है।
RashtraPress
8 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्य परिषद ने कितने सुझावों पर कार्रवाई की?
राज्य परिषद ने एनपीसी के प्रतिनिधियों से 8,754 सुझाव और सीपीपीसीसी के सदस्यों से 4,868 प्रस्तावों पर कार्रवाई की।
इन सुझावों का कुल प्रतिशत क्या है?
इन सुझावों का क्रमशः 95.6 प्रतिशत और 97.3 प्रतिशत है।
राज्य परिषद ने कितनी नीतियां जारी की हैं?
2,200 से अधिक संबंधित नीतियां और उपाय जारी किए गए हैं।
राज्य परिषद के कार्यों का उद्देश्य क्या है?
राज्य परिषद का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रोत्साहित करना और लोगों की आजीविका में सुधार करना है।
इस प्रक्रिया से क्या उपलब्धियां हासिल की गई हैं?
नई उपलब्धियां जैसे कि निवेश को स्थिर करना और उपभोग को बढ़ावा देना शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले