चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र पेइचिंग में आरंभ

Click to start listening
चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र पेइचिंग में आरंभ

सारांश

चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र आज पेइचिंग में प्रारंभ हुआ। 2,700 से अधिक प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण सत्र में भाग ले रहे हैं, जिसमें नई योजनाओं और कानूनों पर चर्चा की जाएगी।

Key Takeaways

  • चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र पेइचिंग में शुरू हुआ।
  • 2,700 से अधिक प्रतिनिधि इस सत्र का हिस्सा हैं।
  • सत्र में महत्वपूर्ण नीतियों और कानूनों पर चर्चा होगी।
  • यह सत्र चीन के विकास की दिशा को निर्धारित करेगा।
  • एनपीसी का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) का वार्षिक सत्र आज सुबह राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में आरंभ हुआ। इस आठ दिवसीय सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 2,700 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतिनिधि सरकारी कार्य रिपोर्ट का मूल्यांकन करेंगे, राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के प्रारूप पर चर्चा करेंगे, और पर्यावरण संहिता, जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास योजना कानून के मसौदों पर विचार करेंगे। इसके अतिरिक्त, सर्वोच्च जन अदालत और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट, 2026 की राष्ट्रीय विकास योजना और केंद्रीय एवं स्थानीय बजट के प्रारूपों की भी समीक्षा की जाएगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा चीन की सबसे बड़ी विधायी संस्था है, जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। यह प्रतिवर्ष एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित करती है जिसमें नीतियों, कानूनों और प्रमुख नियुक्तियों पर चर्चा की जाती है। यह चीनी लोगों द्वारा राज्य सत्ता के प्रयोग का सर्वोच्च रूप और समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

इस वर्ष 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है। चीन में हर साल मार्च की शुरुआत में होने वाले एनपीसी और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के वार्षिक सत्रों को सामूहिक रूप से 'दो सत्र' कहा जाता है। ये सत्र चीन की राजनीतिक प्रणाली की श्रेष्ठता का एक प्रमुख प्रदर्शन माने जाते हैं।

वर्ष 2026 चीन की राष्ट्रीय विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष होगा। एनपीसी इस योजना के प्रारूप की समीक्षा करेगी, जबकि सीपीपीसीसी के सदस्य इस पर गहन विचार-विमर्श करेंगे, जिससे देश के विकास की रूपरेखा तैयार होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा भी तय करेगा। एनपीसी का यह वार्षिक आयोजन चीन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का कार्यकाल कितना होता है?
राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।
इस वर्ष एनपीसी का कौन सा सत्र हो रहा है?
इस वर्ष 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है।
एनपीसी में कितने प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं?
2,700 से अधिक प्रतिनिधि एनपीसी में भाग ले रहे हैं।
एनपीसी में किन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी?
एनपीसी में राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास, नए कानूनों और सरकारी रिपोर्टों पर चर्चा होगी।
एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सत्रों को क्या कहा जाता है?
इन वार्षिक सत्रों को सामूहिक रूप से 'दो सत्र' कहा जाता है।
Nation Press