पेइचिंग में 14वीं एनपीसी के चौथे सत्र का समापन समारोह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पेइचिंग में 14वीं एनपीसी के चौथे सत्र का समापन समारोह

सारांश

बीजिंग में 12 मार्च को 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी दी गई, जिसमें पर्यावरण संहिता और आर्थिक विकास की योजनाएँ शामिल हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस सत्र में विशेष रूप से भाग लिया।

मुख्य बातें

14वीं एनपीसी का चौथा सत्र संपन्न हुआ।
कई महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी दी गई।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अध्यादेशों पर हस्ताक्षर किए।
एनपीसी ने सरकारी कार्य रिपोर्ट को मंजूरी दी।
सत्र का समापन सभी एजेंडे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हुआ।

बीजिंग, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पेइचिंग समयानुसार, 12 मार्च को दोपहर तीन बजे, 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) का चौथा सत्र राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में संपन्न हुआ। इस समापन समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन ने सरकारी कार्य रिपोर्ट, '15वीं पंचवर्षीय योजना' की रूपरेखा और एनपीसी स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट को मंजूरी दी, साथ ही 'पारिस्थितिक एवं पर्यावरण संहिता' सहित कई महत्वपूर्ण कानूनों को भी अपनाया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति अध्यादेश संख्या 70, 71, 72 और 73 पर हस्ताक्षर किए।

इस सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और कानून पारित किए गए, जिनमें सरकारी कार्य रिपोर्ट पर प्रस्ताव, राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा पर प्रस्ताव, 'चीन लोक गणराज्य पारिस्थितिक और पर्यावरण संहिता', 'चीन लोक गणराज्य जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून', और 'चीन लोक गणराज्य राष्ट्रीय विकास योजना कानून' शामिल हैं।

सम्मेलन के अनुसार, 'पारिस्थितिक और पर्यावरण संहिता' 15 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी, 'जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून' 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा, और 'राष्ट्रीय विकास योजना कानून' इसके प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगा।

इसके अतिरिक्त, सम्मेलन ने वर्ष 2025 के केंद्रीय एवं स्थानीय बजट के कार्यान्वयन और 2026 के बजट पर प्रस्ताव, एनपीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट पर प्रस्ताव, सर्वोच्च जन अदालत की कार्य रिपोर्ट पर प्रस्ताव, सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट पर प्रस्ताव, कानूनी समीक्षा कार्य और संबंधित कानूनों एवं निर्णयों के निपटान पर स्थायी समिति की रिपोर्ट को मंजूरी देने के प्रस्ताव पारित किए।

सम्मेलन में 14वीं एनपीसी स्थाई समिति के अध्यक्ष चा लेची ने भाषण दिया। उन्होंने एनपीसी के कार्यों और जिम्मेदारियों के आधार पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व का पालन करते हुए देश के स्वामी के रूप में लोगों की स्थिति और कानून के शासन को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनपीसी प्रणाली को बनाए रखना, उसमें सुधार करना और देश की मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था के लाभों का पूरा उपयोग करना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान और कानूनों द्वारा सौंपे गए कर्तव्यों को ईमानदारी से पूरा करते हुए '15वीं पंचवर्षीय योजना' के लक्ष्यों और कार्यों को प्राप्त करने के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करना आवश्यक है। एनपीसी प्रतिनिधियों को जनता के हितों का निष्ठापूर्वक प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

सम्मेलन के अंत में, चा लेची ने घोषणा की कि 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का चौथा सत्र सभी एजेंडे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद संपन्न हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। यह सत्र न केवल नीति निर्माण में बल्कि जनता के हितों के प्रतिनिधित्व में भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

14वीं एनपीसी का चौथा सत्र कब संपन्न हुआ?
14वीं एनपीसी का चौथा सत्र 12 मार्च को संपन्न हुआ।
इस सत्र में कौन से महत्वपूर्ण कानून पारित हुए?
इस सत्र में 'पारिस्थितिक एवं पर्यावरण संहिता', 'जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून' और 'राष्ट्रीय विकास योजना कानून' पारित हुए।
एनपीसी के स्थायी समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
14वीं एनपीसी स्थाई समिति के अध्यक्ष चा लेची हैं।
इस सत्र में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्या किया?
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस सत्र में कई अध्यादेशों पर हस्ताक्षर किए।
पारिस्थितिक संहिता कब से प्रभावी होगी?
'पारिस्थितिक और पर्यावरण संहिता' 15 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले