चीन की एनपीसी का वार्षिक सत्र पेइचिंग में आरंभ, 2700 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी
सारांश
Key Takeaways
- एनपीसी का वार्षिक सत्र 5 मार्च को शुरू हुआ।
- सत्र में 2700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
- इस बार राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना पर चर्चा होगी।
- सत्र को दो सत्र के रूप में भी जाना जाता है।
- यह सत्र चीन की राजनीतिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) का वार्षिक सत्र आज सुबह राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में आरंभ हुआ। इस आठ दिवसीय सत्र में देशभर से 2,700 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है।
प्रतिनिधि इस सत्र में सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार करेंगे, राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के मसौदे की जांच करेंगे, और पर्यावरण संहिता, जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून तथा राष्ट्रीय विकास योजना कानून के मसौदों पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त, सर्वोच्च जन अदालत और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट, 2026 की राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना तथा केंद्रीय एवं स्थानीय बजट के मसौदों की भी समीक्षा की जाएगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा चीन की सबसे बड़ी विधायी संस्था है, जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। यह प्रतिवर्ष एक सत्र का आयोजन करती है, जिसमें महत्वपूर्ण नीतियों, कानूनों और प्रमुख नियुक्तियों पर चर्चा होती है। यह चीनी नागरिकों द्वारा राज्य सत्ता के प्रयोग का सर्वोच्च रूप और समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
इस वर्ष 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है। चीन में हर वर्ष मार्च की शुरुआत में होने वाले एनपीसी और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के वार्षिक सत्रों को सामूहिक रूप से 'दो सत्र' कहा जाता है। ये सत्र चीन की राजनीतिक प्रणाली की श्रेष्ठता के केंद्रीय प्रदर्शन के रूप में देखे जाते हैं।
वर्ष 2026 चीन के राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष होगा। एनपीसी इस योजना के मसौदे की समीक्षा करेगी, जबकि सीपीपीसीसी के सदस्य इस पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे, जिससे देश के विकास की रूपरेखा तैयार होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)