चीन की एनपीसी का वार्षिक सत्र पेइचिंग में आरंभ, 2,700 प्रतिनिधियों की भागीदारी

Click to start listening
चीन की एनपीसी का वार्षिक सत्र पेइचिंग में आरंभ, 2,700 प्रतिनिधियों की भागीदारी

सारांश

चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र आज पेइचिंग में शुरू हुआ। इस सत्र में 2,700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हैं, जो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नीतियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Key Takeaways

  • चीन की एनपीसी का वार्षिक सत्र आज शुरू हुआ है।
  • इस सत्र में 2,700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • इसमें महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी।
  • एनपीसी का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।
  • यह सत्र चीन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा, जिसे एनपीसी के नाम से जाना जाता है, का वार्षिक सत्र आज सुबह राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में आरंभ हुआ। इस आठ दिवसीय सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 2,700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

प्रतिनिधि सरकारी कार्य रिपोर्टों की समीक्षा करेंगे, राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के मसौदे पर चर्चा करेंगे, और पर्यावरण संहिता, जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून और राष्ट्रीय विकास योजना कानून के मसौदों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही, सर्वोच्च जन अदालत और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट, 2026 की राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना और केंद्रीय तथा स्थानीय बजट के मसौदों की भी समीक्षा की जाएगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा चीन की सबसे बड़ी विधायी संस्था है, जिसका कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है। यह प्रतिवर्ष एक सत्र का आयोजन करती है जिसमें महत्वपूर्ण नीतियों, कानूनों और प्रमुख नियुक्तियों पर चर्चा की जाती है। यह चीनी लोगों द्वारा राज्य सत्ता के प्रयोग का सर्वोच्च रूप और समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

इस वर्ष 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है। चीन में हर साल मार्च की शुरुआत में होने वाले एनपीसी और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के वार्षिक सत्रों को सामूहिक रूप से 'दो सत्र' कहा जाता है। ये सत्र चीन की राजनीतिक प्रणाली की श्रेष्ठता का प्रमुख प्रदर्शन माने जाते हैं।

वर्ष 2026 चीन के राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष होगा। एनपीसी इस योजना के मसौदे की समीक्षा करेगी, जबकि सीपीपीसीसी के सदस्य इस पर व्यापक चर्चा करेंगे, जिससे देश के विकास की रूपरेखा तैयार होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जहां प्रतिनिधि न केवल नीतियों पर चर्चा करते हैं बल्कि देश के विकास की दिशा भी तय करते हैं। यह सत्र चीन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

एनपीसी का वार्षिक सत्र कब शुरू हुआ?
एनपीसी का वार्षिक सत्र 5 मार्च को शुरू हुआ।
इस सत्र में कितने प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं?
इस सत्र में 2,700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
एनपीसी का कार्यकाल कितना होता है?
एनपीसी का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।
इस बार एनपीसी का कौन सा सत्र है?
इस बार 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है।
15वीं पंचवर्षीय योजना का क्या महत्व है?
15वीं पंचवर्षीय योजना चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा तय करती है।
Nation Press