26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फ्रांसीसी मित्र ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीरें दान कीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फ्रांसीसी मित्र ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीरें दान कीं?

सारांश

फ्रांसीसी मित्र मार्कस डेरेटेस ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की 618 ऐतिहासिक तस्वीरें चीन को दान की हैं। इस हस्तांतरण समारोह में चीनी दूतावास के मंत्री ने उनका स्वागत किया। यह तस्वीरें 1930 से 1950 के दशक की हैं और युवा पीढ़ी को सही इतिहास समझने में मदद करेंगी।

मुख्य बातें

मार्कस डेरेटेस ने 618 ऐतिहासिक तस्वीरें दान कीं।
ये तस्वीरें शांगहाई की लड़ाई को दर्शाती हैं।
दान समारोह में चीनी दूतावास के मंत्री शामिल हुए।
उद्देश्य: युवा पीढ़ी को सही इतिहास समझाना।

बीजिंग, 5 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। फ्रांस स्थित चीनी दूतावास ने फ्रांसीसी मित्र मार्कस डेरेटेस द्वारा चीन को दान की गई जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीरों का हस्तांतरण समारोह आयोजित किया।

इस मौके पर फ्रांस स्थित चीनी दूतावास के मंत्री छन तोंग ने मार्कस से मुलाकात की और उन्हें दान प्रमाणपत्र और धन्यवाद पत्र आदि दस्तावेज दिए।

जानकारी के अनुसार, मार्कस ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के लिए शांगहाई सोंगहू स्मारक हॉल को अपने दादा रोजर पियरे लॉरेंस द्वारा संकलित 618 ऐतिहासिक तस्वीरें निःशुल्क दान कीं।

सभी तस्वीरें 1930 से 1950 के दशक में छपी हुई थीं, जिनमें शांगहाई की लड़ाई से संबंधित तस्वीरों की संख्या अधिक है। जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के लिए शांगहाई सोंगहू स्मारक हॉल ने सभी तस्वीरों को स्थायी रूप से संग्रहित किया है।

मार्कस ने आशा व्यक्त की कि इन तस्वीरों के माध्यम से और अधिक पश्चिमी लोग, विशेषकर युवा, सही इतिहास को समझ सकेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवा पीढ़ी को सही इतिहास की समझ देने में भी सहायक होगा। यह कदम अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मार्कस डेरेटेस कौन हैं?
मार्कस डेरेटेस एक फ्रांसीसी मित्र हैं जिन्होंने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की ऐतिहासिक तस्वीरें दान की हैं।
ये तस्वीरें किस प्रकार की हैं?
ये तस्वीरें 1930 से 1950 के दशक की हैं, जिनमें शांगहाई की लड़ाई की तस्वीरें शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले