क्या 22 फरवरी को खुला हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड का ड्रीम पवेलियन?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। लगभग दो महीने के निर्माण कार्य के बाद, दुनिया के सबसे बड़े इनडोर आइस और स्नो थीम पार्क, हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड का ड्रीम पैवेलियन 22 फरवरी (चंद्र नव वर्ष के छठे दिन) को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान वसंत महोत्सव के लिए विशेष टिकट मूल्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।
ड्रीम आइस एंड स्नो पवेलियन का क्षेत्रफल कुल 23,800 वर्ग मीटर है, और सभी भूदृश्य वास्तविक बर्फ और हिम से निर्मित हैं। इस नवीनीकरण से न केवल 27वें हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड के लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों को पुनर्जीवित किया गया है, बल्कि पांच थीम वाले क्षेत्र भी विकसित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी खासियत और अनुभव हैं।
27वें हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड में ड्रीम आइस एंड स्नो पवेलियन के अंदर, बारह राशि चक्र के जानवर, बर्फ का पियानो, स्टीम ट्रेन और बर्फ की वीणा जैसे प्रसिद्ध आकर्षण पुनर्जीवित किए जाएंगे। यह उन आगंतुकों के लिए एक अद्भुत अवसर है जो बाहरी बर्फ और हिम गतिविधियों से वंचित रह गए हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)