26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ह लीफंग ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ह लीफंग ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की?

सारांश

चीन के उप प्रधानमंत्री ह लीफंग ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट में उन्होंने चीन-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। क्या यह बातचीत दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगी? जानिए इस लेख में।

मुख्य बातें

ह लीफंग की अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई।
चीन और अमेरिका के बीच सहयोग की गुंजाइश मौजूद है।
स्पष्ट संवाद से दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ेगा।
साझा विकास के लिए सक्रिय संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
बैठक में चीन-अमेरिका संबंधों पर चर्चा हुई।

बीजिंग, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन के उप प्रधानमंत्री ह लीफंग ने 22 सितंबर को देश की राजधानी पेइचिंग में अमेरिकी कांग्रेस सदस्य एडम स्मिथ के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।

इस बैठक में ह लीफंग ने 19 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोन वार्ता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर विकास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक सहमति बनाई है।

ह लीफंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और अमेरिका के बीच सहयोग की व्यापक गुंजाइश और व्यापक समान हित मौजूद हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों देश आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के सिद्धांतों पर चलेंगे।

उनका मानना है कि स्पष्ट संवाद, विश्वास बढ़ाने और शंकाओं को दूर करने से चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक संबंध स्थिर, स्वस्थ और सतत बन सकेंगे।

उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से भी सक्रिय रूप से संवाद और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि दोनों देशों के साझा विकास में सकारात्मक भूमिका निभाई जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ह लीफंग की मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य चीन और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और संबंधों को मजबूत करना था।
क्या इस बैठक में कोई महत्वपूर्ण समझौता हुआ?
बैठक में कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले