भारत और फिलीपींस की रणनीतिक साझेदारी एवं आसियान सहयोग पर महत्वपूर्ण वार्ता
सारांश
Key Takeaways
- भारत और फिलीपींस के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई।
- दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के प्रति भारत का सक्रिय समर्थन।
- आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी।
- फिलीपींस की विदेश सचिव ने सकारात्मक संवाद पर जोर दिया।
- 28वें आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन।
मनीला, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के पूर्वी सचिव पेरियासामी कुमारन ने गुरुवार को मनीला में फिलीपींस की विदेश सचिव मारिया थेरेसा पी. लजारो से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और भारत के दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के प्रति समर्थन पर चर्चा की गई।
फिलीपींस की विदेश सचिव लजारो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "मनीला में 28वें आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए आए भारत के विदेश मंत्रालय (ईस्ट) के सचिव पेरियासामी कुमारन से मिलकर खुशी हुई। हमने फिलीपींस-भारत रणनीतिक साझेदारी और भारत के आसियान के सक्रिय समर्थन पर संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली बातचीत की।"
भारत और फिलीपींस ने नवंबर 1949 में औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किए थे, जब दोनों देश स्वतंत्र हुए थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच संबंध दोस्ताना हैं और कई समान मूल्यों पर आधारित हैं, जैसे कि लोकतंत्र, बहुलतावादी समाज, कानून का शासन, स्वतंत्र न्यायपालिका, मुक्त प्रेस और अंग्रेजी भाषा का व्यापक उपयोग।
इस बीच, मनीला में आसियान वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग (एसओएम) में फिलीपींस की चेयरशिप प्रायोरिटीज और आसियान समुदाय का निर्माण बढ़ावा देने के लिए डिलिवरेबल्स पर चर्चा की गई। इसमें आसियान के बाहरी रिश्तों को मजबूत करने के तरीके और मई 2026 में 48वें आसियान समिट की तैयारी भी शामिल है। इसमें आसियान सदस्य देशों के एसओएम नेता या उनके प्रतिनिधि और आसियान राजनीतिक-सुरक्षा समुदाय के डिप्टी सेक्रेटरी-जनरल ने भाग लिया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, आसियान की स्थापना 1967 में थाईलैंड में की गई थी, जब आसियान के फाउंडिंग फादर्स: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने आसियान डिक्लेरेशन (बैंकॉक डिक्लेरेशन) पर हस्ताक्षर किए थे। ब्रुनेई दारुस्सलाम जनवरी 1984 में आसियान में शामिल हुआ, उसके बाद जुलाई 1995 में वियतनाम, जुलाई 1997 में लाओस और म्यांमार, अप्रैल 1999 में कंबोडिया और अक्टूबर 2025 में तिमोर-लेस्ते शामिल हुए, जिससे आज आसियान के 11 सदस्य देश बन गए हैं।