ईरान में सीजफायर के बाद भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी

Click to start listening
ईरान में सीजफायर के बाद भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी

सारांश

ईरान में संघर्ष विराम के दौरान, भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है। जानिये इसके पीछे की वजहें और सुरक्षा सलाह।

Key Takeaways

  • ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह
  • संघर्ष विराम के बीच ईरान छोड़ने की सलाह
  • आपातकालीन स्थिति में दूतावास से संपर्क करने की जानकारी

तेहरान, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ईरान में संघर्ष विराम की स्थिति में भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी है।

दूतावास ने कहा कि पहले जारी की गई एडवाइजरी की निरंतरता को बनाए रखते हुए, अब भी ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित रूट्स का उपयोग करते हुए सुरक्षित रूप से देश से बाहर निकलें। इसके साथ ही, चेतावनी दी गई है कि दूतावास से संपर्क किए बिना कोई भी अंतरराष्ट्रीय सीमा का रुख न करें।

अगर किसी भी विपत्ति या आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़े, तो नागरिक दूतावास के जारी मोबाइल नंबरों या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर हैं: +989128109115; +989128109102; +989128109109; +989932179359।

7 अप्रैल की रात को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन के नजदीक आने पर, दूतावास ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। इसमें अगले 48 घंटों तक कहीं जाने से बचने की अपील की गई थी। भारतीय नागरिकों से कहा गया कि वे बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, और घर के अंदर रहें। हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से संपर्क करें।

ईरान संघर्ष से पहले (28 फरवरी) और उसके बाद भी भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को सतर्क रहने का निर्देश देती रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलावों को देखते हुए, यह नई एडवाइजरी जारी की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों से चल रहे संघर्ष के बाद अंततः 2 हफ्तों के सीजफायर पर सहमति बनी। इसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया।

सीजफायर के पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला, तो वह उसकी पूरी सभ्यता को समाप्त कर देंगे। उन्होंने महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।

Point of View

भारत सरकार की नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। दूतावास द्वारा जारी की गई एडवाइजरी एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकालने के लिए है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसमें नागरिकों की भलाई सर्वोपरि है।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की सलाह क्या है?
सरकार ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है और सुरक्षित रूट्स का उपयोग करने का निर्देश दिया है।
आपातकालीन स्थिति में दूतावास से कैसे संपर्क करें?
आप दूतावास के जारी मोबाइल नंबरों या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
सीजफायर का क्या महत्व है?
सीजफायर से संघर्ष विराम की स्थिति सुधरने की उम्मीद होती है और नागरिकों की सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।
Nation Press