क्या भारत ने तेहरान में नागरिकों को छोड़ने की सलाह दी है? इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के हालात

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने तेहरान में नागरिकों को छोड़ने की सलाह दी है? इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के हालात

सारांश

भारत ने तेहरान में अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए बाहर जाने की सलाह दी है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह सलाह दी गई है। जानिए इस स्थिति का क्या मतलब है और भारतीय नागरिकों को क्या करना चाहिए।

मुख्य बातें

भारत ने तेहरान में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है।
दूतावास से संपर्क करने के लिए कुछ नंबर साझा किए गए हैं।
अमेरिका ने भी नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सलाह दी है।
सुरक्षा को प्राथमिकता दें और सुरक्षित स्थान पर जाएं।

नई दिल्ली, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से भारत ने तेहरान में निवास कर रहे अपने नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। हवाई हमलों के कारण तेहरान में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। ऐसे में भारत ने अपने सभी नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सख्त सलाह दी है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार सुबह 'एक्स' पर दो महत्वपूर्ण पोस्ट साझा किए। पहले पोस्ट में कहा गया, "सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ, जो अपने स्वयं के संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे शहर से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।"

दूसरे पोस्ट में दूतावास ने अपील की, "जो भारतीय नागरिक तेहरान में हैं और दूतावास से संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर साझा करें।" इसके लिए दूतावास ने निम्नलिखित नंबर साझा किए हैं: +989010144557; +989128109115; +989128109109।

इसके पहले, ईरान और इजरायल में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए भारत ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया था। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, "ईरान और इजरायल में चल रहे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालय ने 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिक इस पर संपर्क कर सकते हैं: 1800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +91-9968291988 (व्हाट्सएप)।"

भारत के अलावा, अमेरिका ने भी नागरिकों से तेहरान को खाली करने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर करना चाहिए था, जिस पर मैंने उनसे हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। यह बेहद शर्मनाक है, लोग हताहत हो रहे हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने तेहरान में नागरिकों को क्यों छोड़ने की सलाह दी?
भारत ने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हवाई हमलों के कारण नागरिकों को सुरक्षा के लिए बाहर जाने की सलाह दी है।
भारत ने नागरिकों के लिए कौन से नंबर साझा किए हैं?
भारतीय दूतावास ने +989010144557, +989128109115, +989128109109 नंबर साझा किए हैं।
क्या अमेरिका ने भी नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सलाह दी है?
हाँ, अमेरिका ने भी अपने नागरिकों से तेहरान को खाली करने का अनुरोध किया है।
राष्ट्र प्रेस