जनवरी-फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी और फरवरी के दौरान उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 86 खरब 10 अरब युआन तक पहुँच गई, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
उपभोक्ता खर्च में सामान्यतः मजबूती देखी गई है। इस अवधि में वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान दैनिक आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई, साथ ही उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग भी लगातार बनी रही।
त्योहारी समय ने भी उपभोग को गति दी। वसंत महोत्सव के दौरान देशभर के प्रमुख खुदरा और खानपान उद्यमों की औसत दैनिक बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही, अनुभवात्मक उपभोग में भी तेज वृद्धि देखी गई। जनवरी और फरवरी में सेवाओं की खुदरा बिक्री में 5.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की मांग विशेष रूप से प्रबल बनी हुई है, जो हरित विकास और तकनीकी उन्नति के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खपत की वृद्धि दर शहरी क्षेत्रों से अधिक रही। इस अवधि में शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि 3.2 प्रतिशत रही, जो शहरी दर से 0.5 प्रतिशत अंक अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)