जनवरी-फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि: चीन का वाणिज्य मंत्रालय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जनवरी-फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि: चीन का वाणिज्य मंत्रालय

सारांश

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि जनवरी और फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री 86 खरब 10 अरब युआन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.8% अधिक है। जानें इस बढ़ोतरी के पीछे के कारण।

मुख्य बातें

जनवरी और फरवरी में खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि।
ग्रामीण क्षेत्रों में खपत की वृद्धि दर शहरी क्षेत्रों से अधिक।
स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की मांग में वृद्धि।

बीजिंग, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी और फरवरी के महीनों में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 86 खरब 10 अरब युआन तक पहुँच गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत अधिक है।

उपभोक्ता खर्च में सामान्य रूप से मजबूती देखी गई है। जनवरी और फरवरी के दौरान वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान, दैनिक आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग भी लगातार बढ़ती रही।

त्योहारी मौसम ने भी उपभोग को गति दी है। वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, देशभर के प्रमुख खुदरा और खानपान उद्यमों की औसत दैनिक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके साथ ही, अनुभवात्मक उपभोग में भी तेज वृद्धि देखी गई है। जनवरी और फरवरी में सेवाओं की खुदरा बिक्री में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की मांग विशेष रूप से मजबूत बनी हुई है, जो हरित विकास और तकनीकी उन्नति के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खपत की वृद्धि दर शहरी क्षेत्रों से अधिक रही। इस अवधि में शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि 3.2 प्रतिशत रही, जो शहरी वृद्धि दर से 0.5 प्रतिशत अंक अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आर्थिक स्थिरता और उपभोक्ता विश्वास का संकेत है। यह वृद्धि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच खपत में वृद्धि के विभिन्न पैटर्न को भी उजागर करती है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनवरी-फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री कितनी बढ़ी?
जनवरी और फरवरी में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में 2.8% की वृद्धि हुई है।
कौन से उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई?
दैनिक आवश्यक वस्तुओं और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग में वृद्धि देखी गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले