क्या ईरान के आसमान पर अमेरिका का नियंत्रण है? : डोनाल्ड ट्रंप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरान के आसमान पर अमेरिका का नियंत्रण है? : डोनाल्ड ट्रंप

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया है और सर्वोच्च नेता के स्थान के बारे में जानकारी साझा की है। क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है?

मुख्य बातें

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर नियंत्रण का दावा किया।
ईरान के सर्वोच्च नेता के स्थान के बारे में जानकारी है।
बिना शर्त समर्पण की मांग की गई है।
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में अमेरिका का संभावित हस्तक्षेप।
अमेरिका का मुख्य लक्ष्य अयातुल्ला खामेनेई हो सकते हैं।

नई दिल्ली, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता के स्थान के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा, "अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा और संपूर्ण नियंत्रण है। ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और अन्य रक्षात्मक उपकरण थे, लेकिन इनकी तुलना अमेरिका द्वारा निर्मित और कल्पना की गई तकनीक से नहीं की जा सकती। कोई भी अमेरिका से बेहतर नहीं कर सकता।"

इसके बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट किया। उसमें उन्होंने लिखा, "हम जानते हैं कि तथाकथित 'सर्वोच्च नेता' कहां छिपे हैं। वह एक आसान लक्ष्य हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं। हम उन्हें मार नहीं सकते, कम से कम अभी तो नहीं। हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।"

अगले पोस्ट में ट्रंप ने केवल लिखा, 'बिना शर्त समर्पण।'

ट्रंप के इन तीन सोशल मीडिया पोस्ट से यह संकेत मिल रहा है कि इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अमेरिका भी शामिल हो सकता है और ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

ट्रंप ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है 'बिना शर्त समर्पण'। अमेरिका ईरान से बिना किसी शर्त के समर्पण चाहता है। ऐसा न होने की स्थिति में उसके खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है। अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई हो सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण ही कनाडा में आयोजित जी7 की बैठक से निर्धारित समय से पहले अमेरिका के लिए निकल गए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर क्या कहा?
उन्होंने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया और सर्वोच्च नेता के स्थान के बारे में जानकारी साझा की।
क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा?
ट्रंप के बयानों से यह संकेत मिल रहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकता है।
राष्ट्र प्रेस