मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश: पड़ोसियों के साथ दोस्ती, अमेरिका पर हमले का ऐलान
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 12 मार्च। ईरान के नये सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर अपना पहला संदेश पढ़कर सुनाया। इस संदेश में उनके कठोर रुख की झलक साफ दिखाई दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका के हवाई अड्डों पर हमले को ईरान रोकने वाला नहीं है जबकि पड़ोसी देशों के साथ मित्रता बनाए रखने की बात की। अपनी सेना के साहस को सलाम करते हुए, खामेनेई ने कहा कि देश शहीदों के खून का बदला अवश्य लेगा।
अपनी सेना की प्रशंसा करते हुए खामेनेई ने कहा कि देश की सेना का धन्यवाद, जिसने ईरान को बंटने से रोका और युद्ध
उन्होंने कहा कि ईरान अपने जवाबी हमले को जारी रखेगा। मोजतबा ने पड़ोसी देशों से रिश्ते सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाना होगा।
नए ईरानी सुप्रीम लीडर ने यह भी दावा किया कि यमन और इराक के संघर्षरत लड़ाके उनकी मदद के लिए तैयार हैं। खामेनेई ने कहा कि यमन भी हमारे साथ है और इराक में हथियारबंद समूह भी इस्लामिक क्रांति में मदद करने को तत्पर हैं।
पहले संदेश में मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुट होने की अपील की और कहा कि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। ईरान पड़ोसियों से दोस्ती में विश्वास करता है और केवल यूएस बेस को निशाने पर रखता है, और ऐसा करना जारी रखेगा।
मित्र देशों को चेतावनी दी गई कि क्षेत्र में सभी यूएस बेस को तुरंत बंद कर देना चाहिए, “नहीं तो उन पर हमले किए जाएंगे।”
नियुक्ति की घोषणा के बाद से मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेजा सालारियन ने बुधवार को गार्जियन अखबार से कहा कि खामेनेई उसी हवाई हमले में घायल हुए थे जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी।