25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेपाल में भारी बारिश ने तबाही मचाई? 51 की मौत, 47 घायल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेपाल में भारी बारिश ने तबाही मचाई? 51 की मौत, 47 घायल

सारांश

नेपाल में भारी बारिश से आई आपदा ने 51 लोगों की जान ली और 47 घायल हुए हैं। भूस्खलन और बाढ़ के चलते कई लोग अब भी लापता हैं। जानिए इस त्रासदी के पीछे की पूरी कहानी और राहत कार्यों की स्थिति।

मुख्य बातें

भारी बारिश ने 51 लोगों की जान ली।
भूस्खलन और बाढ़ से राहत कार्य प्रभावित हुए हैं।
1,337 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
सरकारी अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है।

बीजिंग, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही उत्पन्न की है। भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बीच, मृतकों की संख्या 51 तक पहुँच गई है, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं और 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्राधिकरण ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि मृतकों में से 38 लोग भूस्खलन में मारे गए, 10 लोग बाढ़ की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई।

नेपाली सेना और पुलिस ने मिलकर 15 काउंटी में फंसे 1,337 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। कई क्षेत्रों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और संचार सुविधाएं बाधित हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई जलविद्युत स्टेशन भी प्रभावित हुए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के अधिकांश हिस्सों में 3 अक्टूबर से लगातार वर्षा हो रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहने में संकोच नहीं है कि नेपाल को इस समय हमारी सहायता की आवश्यकता है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेपाल में बारिश से कितने लोगों की मौत हुई?
नेपाल में बारिश से 51 लोगों की मौत हुई है।
क्या नेपाल में राहत कार्य जारी हैं?
हाँ, नेपाली सेना और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में क्या स्थिति है?
भूस्खलन और बाढ़ से कई सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और संचार बाधित हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले