न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और यूएई यात्रा से किया सावधान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और यूएई यात्रा से किया सावधान

सारांश

तेहरान में इजरायली तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद, न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और यूएई की यात्रा से बचने की सलाह दी है। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच यह सलाह दी गई है।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने नागरिकों को कतर और यूएई की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मध्य पूर्व में तनावपूर्ण स्थिति है।
विदेश मंत्रालय ने तुरंत निकलने की सलाह दी है।
दुबई और अबू धाबी के एयरपोर्ट्स पर जाने से बचें।
फ्लाइट स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट पर चेक करें।

वेलिंग्टन, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। तेहरान में इजरायली तेल रिफाइनरी पर हमले के एक दिन बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को कतर के साथ साझा किए गए ईरानी अपतटीय गैस क्षेत्र पर हमले न करने की चेतावनी दी। इस बीच, इजरायल और ईरान ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर फिर से हमले किए हैं। मध्य पूर्व में उत्पन्न इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

शुक्रवार को, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यदि आप मध्य पूर्व की यात्रा पर हैं या वहां से गुजर रहे हैं, तो संघर्ष बढ़ने पर आपको वहां से निकलने में कठिनाई हो सकती है। आपकी फ्लाइट का स्थिति अचानक बदल सकता है। सड़कें और सीमाएं बंद हो सकती हैं। भले ही आपका अंतिम गंतव्य मध्य पूर्व में न हो, फिर भी आपकी यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है।"

विदेश मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि क्षेत्र में मौजूद न्यूजीलैंड वासियों को यदि संभव हो, तो वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स से तुरंत निकल जाएं।

मंत्रालय ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे कतर या संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से बचें, क्योंकि वहां की सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है और सैन्य हमले तथा सशस्त्र संघर्ष का खतरा मौजूद है। न्यूजीलैंड ने जिन एयरपोर्ट्स पर जाने से बचने का सुझाव दिया है, उनमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अबू धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दोha में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं। एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ऑस्ट्रेलिया और अन्य स्टॉपेज से न्यूजीलैंड के लिए उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जबकि कतर एयरवेज भी कई गंतव्यों के लिए विशेष उड़ानें चला रहा है। फ्लाइट से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

मंत्रालय ने सलाह दी है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए, हवाई अड्डे पर जाने से पहले कृपया अपनी फ्लाइट का स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट पर अवश्य चेक करें। इस संघर्षपूर्ण माहौल में, न्यूजीलैंडवासियों के लिए उड़ान संपर्क को सुचारू बनाने के लिए, हम एयरलाइनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंडवासियों को अपने घर लौटने के लिए अधिक उड़ान विकल्प उपलब्ध कराने में सहयोग देने के लिए हम एमिरेट्स, कतर और एतिहाद के आभारी हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "यात्री कृपया सेफ ट्रैवल डॉट गोव्ट डॉट एनजेड पर अपना पंजीकरण करें और जरूरी अपडेट और सलाह के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों का अनुसरण करें। यदि आपको तत्काल कांसुलर सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया 0800 30 10 30 या +64 99 20 20 20 पर कॉल करें।"

राष्ट्र प्रेस

वीसी

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसे समय में सतर्क रहना आवश्यक है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड के नागरिकों को कतर या यूएई यात्रा क्यों नहीं करनी चाहिए?
क्योंकि वहां की सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है और सैन्य हमले तथा सशस्त्र संघर्ष का खतरा है।
क्या न्यूजीलैंड के नागरिकों को तुरंत निकलना चाहिए?
हां, विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि यदि संभव हो, तो वे तुरंत उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स से निकलें।
कौन से एयरपोर्ट्स पर जाने से बचने की सलाह दी गई है?
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अबू धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
क्या एयरलाइनों से फ्लाइट की स्थिति चेक करना जरूरी है?
जी हां, हवाई अड्डा जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट पर चेक करना जरूरी है।
अगर तुरंत कांसुलर सहायता की जरूरत हो, तो क्या करना चाहिए?
0800 30 10 30 या +64 99 20 20 20 पर कॉल करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले