निंगपो में 2026 चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक का आयोजन
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2026 की चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक 15 से 16 अप्रैल तक पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में आयोजित की गई। इस बैठक में इस वर्ष के फिल्म कार्य का सारांश प्रस्तुत किया गया, नई परिस्थितियों का विश्लेषण किया गया और अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाई गई।
इस बैठक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के अध्यक्ष शन हाईशुंग ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में यह बताया गया कि चीनी फिल्म की रचनाओं की गुणवत्ता निरंतर उन्नति कर रही है, व्यावसायिक ढांचे का समायोजन किया जा रहा है और बाजार का लचीलापन और मजबूत हो रहा है।
इस बैठक में जोर दिया गया कि फिल्म जनसामान्य की कला है। हमें सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता को मजबूत करने के अवसरों का लाभ उठाते हुए लोगों की व्यक्तिगत, विविध और गुणवत्तापूर्ण मांगों के अनुसार अच्छी फिल्में प्रदान करनी चाहिए। साथ ही, फिल्म उद्योग के गुणवत्ता विकास को ध्यान में रखते हुए, लोगों के सुखद जीवन को बढ़ावा देना चाहिए और 15वीं पंचवर्षीय योजना में फिल्म कार्य की अच्छी शुरुआत सुनिश्चित करनी चाहिए।
बैठक में यह भी कहा गया कि हमें सृजन के प्रति प्रारंभिक आकांक्षा का पालन करते हुए उत्कृष्ट रचनाएं तैयार करनी चाहिए और श्रेष्ठ फिल्मों की आपूर्ति क्षमता को बढ़ाना चाहिए। हमें बाजार व्यवस्था को मजबूत करके फिल्म व्यवसाय की सृजनात्मकता को प्रेरित करना चाहिए, तथा विज्ञान और तकनीक के माध्यम से फिल्म की नई किस्मों के उत्पादन में तेजी लानी चाहिए। इसके साथ ही, हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ाना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)