क्या नैरोबी में चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नैरोबी में चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया?

सारांश

नैरोबी में आयोजित चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस फेस्टिवल के दौरान कई चर्चित चीनी एनिमेशन फिल्में दिखाई जाएंगी। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस फेस्टिवल में क्या खास है?

मुख्य बातें

नैरोबी में चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ।
छात्रों ने एनिमेशन फिल्मों के क्लासिक गीतों का प्रदर्शन किया।
फिल्म 'छांग आन: थ्री वंडरलैंड्स' ने छात्रों पर गहरा प्रभाव डाला।
फेस्टिवल चीन-केन्या सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देता है।
स्क्रीनिंग में चर्चित चीनी एनिमेशन फिल्में शामिल हैं।

बीजिंग, १२ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थित नैरोबी विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट में 'चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल' का भव्य उद्घाटन हुआ।

इस समारोह में चीनी दूतावास के मंत्री-परामर्शदाता थांग च्यानचुन, केन्या फिल्म कमीशन के प्रतिनिधि, नैरोबी विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े 200 से अधिक लोग शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह के दौरान कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के शिक्षकों और छात्रों ने लोकप्रिय चीनी एनिमेशन फिल्मों के क्लासिक थीम गीतों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने चीनी एनिमेशन पर आधारित खेलों में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और उत्साह का प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने चीनी एनिमेटेड फिल्मों के साथ अपने यादगार अनुभव साझा किए, जिससे चीनी संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनकी गहरी दिलचस्पी झलकी।

फेस्टिवल के पहले दिन चीनी एनिमेशन फिल्म ‘छांग आन: थ्री वंडरलैंड्स’ दिखाई गई। इस फिल्म ने छात्रों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने न केवल चीनी एनिमेशन की उत्कृष्ट तकनीकी गुणवत्ता को महसूस किया, बल्कि चीनी कविता, संस्कृति और ऐतिहासिक पात्रों के प्रति उनकी जिज्ञासा और रुचि भी बढ़ी।

यह एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल ३० नवंबर तक चलेगा। इस दौरान केन्या के कई विश्वविद्यालयों के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट में छात्रों और शिक्षकों के लिए चीन की कई चर्चित एनिमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें 'न्यू गॉड लिस्ट: यांग च्यान', 'आई एम व्हाट आई एम २' और 'बूनी बियर्स: फ्यूचर रिबॉर्न' जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह फेस्टिवल चीन-केन्या संस्कृति और पर्यटन सीजन की प्रमुख गतिविधियों में से एक है। इसका आयोजन चीनी दूतावास, चाइना फिल्म आर्काइव और केन्या फिल्म कमीशन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाइना एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल कब तक चलेगा?
यह एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल ३० नवंबर तक चलेगा।
फेस्टिवल में कौन-कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी?
फेस्टिवल में 'न्यू गॉड लिस्ट: यांग च्यान', 'आई एम व्हाट आई एम २' और 'बूनी बियर्स: फ्यूचर रिबॉर्न' जैसी फिल्में शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 7 घंटे पहले
  6. 7 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 8 घंटे पहले