पेइचिंग में 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम की विशेषताएँ

Click to start listening
पेइचिंग में 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम की विशेषताएँ

सारांश

चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम में वित्तीय सहयोग और हरित वित्त पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। जानें इस फोरम की महत्वपूर्ण बातें।

Key Takeaways

  • दक्षिण को प्रबोधित करने के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है।
  • हरित वित्त का विकास निम्न-कार्बन निवेश को प्रोत्साहित करता है।
  • सिन्हुआ न्यूज एजेंसी का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • पेइचिंग में वित्तीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बीजिंग, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। "दक्षिण को प्रबोधित करने के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान और वित्त का समेकन" विषय पर आधारित 2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का आयोजन 25 से 26 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में हुआ।

मुख्य सत्र में सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के निदेशक फू हुआ ने कहा कि सिन्हुआ हमेशा से "दक्षिणी देशों की आवाज" को प्रबलित करने और वैश्विक दक्षिण के सहयोग से जुड़े कार्यों को रिकॉर्ड करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिन्हुआ अपने विस्तृत मीडिया नेटवर्क और वैश्विक पहुंच का उपयोग कर दक्षिणी देशों के बीच वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने और नई वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के विकास में अधिक "दक्षिणी समाधान" प्रदान करने के लिए सहयोग करेगा।

पेइचिंग के उप महापौर सुन शुओ ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र शहर के मुख्य उद्योगों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पेइचिंग उच्च स्तर के खुलापन को बढ़ावा देता रहेगा, वैश्विक दक्षिण के साथ वित्तीय सहयोग को सक्रियता से बढ़ाएगा और व्यापार माहौल को बेहतर बनाने पर निरंतर ध्यान देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ वित्त के समन्वय को मजबूती देगा, हरित वित्त सहयोग का विस्तार करेगा और उच्च स्तरीय वित्तीय खुलापन को और गहरा करेगा।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीसी) के उप-गवर्नर लू लेई ने बताया कि बैंक बेल्ट एंड रोड पहल से जुड़े देशों और क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों को हरित और निम्न-कार्बन निवेश के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे इन देशों की हरित उद्योग क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि पीबीसी सभी पक्षों के साथ मिलकर हरित वित्त के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने और वैश्विक पूंजी को हरित और निम्न-कार्बन क्षेत्रों की ओर निर्देशित करने के लिए तत्पर है।

इस सत्र में निकारागुआ के विकास, उद्योग और व्यापार मंत्री इरविन रामिरेज और अजरबैजान के केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक शाहीन महमूदजाद भी उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।

यह ध्यान देने योग्य है कि इस फोरम का संयुक्त आयोजन सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ब्रांड कार्यालय, चाइना इकोनॉमिक इंफॉर्मेशन सर्विस, नेशनल फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन बिल्डिंग, चाइना सिक्योरिटीज जर्नल, शांगहाई सिक्योरिटीज न्यूज, इकोनॉमिक इंफॉर्मेशन डेली और चाइना फॉर्च्यून मीडिया ग्रुप ने किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

विकासशील देशों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

2026 ग्लोबल सदर्न फाइनेंसर्स फोरम का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस फोरम का मुख्य उद्देश्य दक्षिणी देशों के बीच वित्तीय सहयोग को प्रोत्साहित करना और हरित वित्त के विकास पर ध्यान केंद्रित करना था।
इस फोरम में कौन-कौन से प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए?
इस फोरम में सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के निदेशक फू हुआ, पेइचिंग के उप महापौर सुन शुओ, और निकारागुआ के विकास मंत्री इरविन रामिरेज जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए।
Nation Press