29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री और आजीवन मानद अध्यक्ष बाख से भेंट की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री और आजीवन मानद अध्यक्ष बाख से भेंट की?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्वांग चो में खेल समारोह के दौरान क्रिस्टी कोवेंट्री और थॉमस बाख से मुलाकात की। ओलंपिक भावना और खेलों के महत्व पर रोशनी डालते हुए, उन्होंने चीन की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग ने ओलंपिक भावना पर जोर दिया।
राष्ट्रीय खेल समारोह चीन की खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।
चीन ने आईओसी के साथ सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।
क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र का महत्व।
खेल समारोह के माध्यम से चीनी आधुनिकीकरण का प्रदर्शन।

बीजिंग, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्वांग चो में 15वें चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री और आजीवन मानद अध्यक्ष थॉमस बाख से मुलाकात की।

शी ने कहा कि ओलंपिक भावना मानव सभ्यता का एक महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर विभिन्न देशों की जनता की बेहतर विश्व का निर्माण करने की आकांक्षा बंधी है। यह चीन के मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के दृष्टिकोण से भी मेल खाता है। चीन हमेशा ओलंपिक भावना का डटकर अभ्यास, सुरक्षा और प्रचार करता है। हाल के वर्षों में, चीन ने आईओसी के साथ खेल कार्य में पारस्परिक समर्थन के तहत कई कार्य किए हैं। चीन दोनों पक्षों के उच्च स्तरीय सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर है।

शी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल समारोह चीन का सबसे बड़ा और उच्च स्तरीय चतुर्मुखी खेल समारोह है। मौजूदा खेल समारोह क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ तीन क्षेत्रों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र चीन के सबसे खुले और आर्थिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र का विकास चीन के नए विकास की स्थिति तैयार करने के लिए एक रणनीतिक स्तंभ, गुणवत्ता विकास का मॉडल और चीनी आधुनिकीकरण का अग्रणी इलाका बनाने का कार्य करेगा। मुझे विश्वास है कि यह खेल समारोह न सिर्फ नए युग में चीनी खेल कार्य विकास की नई उपलब्धि दर्शाएगा, बल्कि इस क्षेत्र में चीनी आधुनिकीकरण के रंग-बिरंगे दृश्य भी प्रस्तुत करेगा।

कोवेंट्री और बाख ने कहा कि क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी के निर्माण से चीनी आधुनिकीकरण की जीवंत शक्ति और विशाल उपलब्धि महसूस की गई है। चीन ने सक्रियता से ओलंपिक भावना को लागू कर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कार्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आईओसी चीन के भारी समर्थन के लिए आभारी है और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने की प्रतीक्षा करता है। मुझे विश्वास है कि चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह निश्चित रूप से शानदार होगा और चीनी खेल कार्य के नए विकास को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

मुझे लगता है कि इस भेंट से यह स्पष्ट होता है कि चीन अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी भूमिका को और मजबूत करना चाहता है। ओलंपिक भावना को बढ़ावा देने के लिए चीन का प्रयास सराहनीय है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने किससे मुलाकात की?
शी चिनफिंग ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री और आजीवन मानद अध्यक्ष थॉमस बाख से मुलाकात की।
क्वांग चो में कौन सा समारोह आयोजित हो रहा है?
क्वांग चो में 15वां चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह आयोजित हो रहा है।
चीन ओलंपिक भावना का प्रचार कैसे कर रहा है?
चीन ओलंपिक भावना का डटकर अभ्यास, सुरक्षा और प्रचार कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले