क्या शी चिनफिंग ने नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास पर आलेख जारी किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास पर आलेख जारी किया?

सारांश

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का नया आलेख 'नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति का विकास' महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालता है। इसमें सृजन की भूमिका, तकनीकी उन्नति, और आधुनिक व्यवसाय व्यवस्था के निर्माण की बात की गई है। जानिए इस आलेख के प्रमुख तत्व क्या हैं और कैसे यह चीन की आर्थिक नीति को प्रभावित करेगा।

मुख्य बातें

नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति में सृजन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह पारंपरिक आर्थिक वृद्धि के तरीकों को छोड़ता है।
आलेख में वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन को प्राथमिकता दी गई है।
15वीं पंचवर्षीय योजना में इसे रणनीतिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
आधुनिक व्यवसाय व्यवस्था के निर्माण की दिशा में गति बढ़ाने की आवश्यकता है।

बीजिंग, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 16 नवंबर को आने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के नए अंक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण आलेख प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका शीर्षक है स्थानीय स्थिति के अनुसार नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति का विकास करना

इस आलेख में यह स्पष्ट किया गया है कि नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति में सृजन की नेतृत्वकारी भूमिका होती है। यह पारंपरिक आर्थिक वृद्धि के तरीकों और उत्पादन शक्ति के विकास के मार्ग को छोड़ देती है। इसके हाई टेक, उच्च कुशलता और उच्च गुणवत्ता की विशेषताएँ हैं, जो नए विकास की अवधारणा के अनुरूप हैं। यह तकनीकी में क्रांतिकारी ब्रेकथ्रू, उत्पादक तत्वों के सृजनात्मक बंटवारे और व्यवसायों के गहरे परिवर्तन से उत्पन्न होती है। सर्वांगीण तत्वों की उत्पादक शक्ति में बड़ी उन्नति इसका केंद्रीय प्रतीक है। इसका सार प्रगतिशील उत्पादक शक्ति है।

इस आलेख में बताया गया है कि वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन तथा व्यावसायिक सृजन नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास का प्राथमिक मार्ग हैं। नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के अनुरूप उत्पादक संबंधों को समग्र रूप से व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

इस आलेख में यह भी कहा गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना में स्थानीय स्थिति के अनुसार नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास को एक रणनीतिक प्राथमिकता के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन के नेतृत्व में वास्तविक अर्थव्यवस्था पर आधारित रहकर आधुनिक व्यवसाय व्यवस्था के निर्माण को गति प्रदान करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग का आलेख किस विषय पर है?
आलेख 'नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति का विकास' पर आधारित है।
इस आलेख में कौन सी विशेषताएँ शामिल हैं?
इसमें सृजन, तकनीकी उन्नति और व्यवसाय व्यवस्था के निर्माण पर जोर दिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 15 घंटे पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले