क्या तुर्की ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू की?

Click to start listening
क्या तुर्की ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू की?

सारांश

तुर्की ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश नीति लागू की है, जिससे यात्रा करना हुआ आसान। जानिए इस नई व्यवस्था के प्रभाव और उम्मीदों के बारे में।

Key Takeaways

  • वीज़ा-मुक्त नीति से चीनी नागरिकों के लिए तुर्की में यात्रा आसान हुई।
  • पहला समूह बिना वीजा के तुर्की पहुँचा।
  • व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद।
  • चाइना सदर्न एयरलाइंस द्वारा उड़ानों की संख्या बढ़ाने की योजना।
  • तुर्की में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बीजिंग, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 2 फरवरी की सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच चीन के पेइचिंग, शांगहाई और क्वांगचो जैसे कई शहरों से उड़ानें तुर्की के इस्तांबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचीं। उसी दिन से साधारण पासपोर्ट धारक चीनी नागरिकों के लिए तुर्की की वीज़ा-मुक्त प्रवेश नीति आधिकारिक रूप से लागू हो गई, जिससे चीनी यात्रियों का पहला समूह इस नई सुविधा का लाभ उठाते हुए आसानी से तुर्की में प्रवेश कर गया।

हान श्योउमई, जो पिछले दस वर्षों से तुर्की में पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी हैं, इस वीज़ा-मुक्त नीति का लाभ उठाने वाली पहली चीनी पर्यटकों में शामिल थीं। उन्होंने वीज़ा-मुक्त प्रवेश के पहले दिन 20 से अधिक लोगों के एक टूर ग्रुप को इस्तांबुल की यात्रा कराई। उन्होंने कहा, “तुर्की में वीज़ा-मुक्त प्रवेश लागू होने के बाद, पहले समूह का हिस्सा बनकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूँ। हमें केवल पासपोर्ट दिखाकर प्रवेश मिल गया। यह प्रक्रिया बहुत सुविधाजनक रही।” हान श्योउमई ने इस नीति के प्रति अपनी गहरी उम्मीदें व्यक्त कीं और बताया कि भविष्य में इस नई व्यवस्था से उनके टूर समूहों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ऊन के व्यापार से जुड़ी व्यवसायी ल्यू यिंग भी अपने सहयोगियों के साथ इस्तांबुल पहुँचीं और हवाई अड्डे पर अपने तुर्की साझेदारों की प्रतीक्षा कर रही थीं। उन्होंने बताया, “मैं पिछले दस वर्षों से तुर्की के व्यापारियों के साथ काम कर रही हूं और साल में तीन-चार बार यहाँ आती-जाती हूं। वीज़ा-मुक्त नीति से हमारे व्यापारिक संपर्क और अधिक सुचारु होंगे और द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग को नया प्रोत्साहन मिलेगा।”

उसी दिन, चाइना सदर्न एयरलाइंस की इस्तांबुल शाखा ने वीज़ा-मुक्त प्रवेश के पहले दिन आने वाले चीनी यात्रियों के स्वागत में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर यात्रियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

चाइना सदर्न एयरलाइंस के संबंधित अधिकारी ने बताया कि वीज़ा-मुक्त नीति लागू होने के बाद यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस वर्ष मार्च से क्वांगचो, पेइचिंग और उरुमची से इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। उस समय प्रति सप्ताह उड़ानों की कुल संख्या 17 तक पहुँच जाएगी, जिससे चीन और तुर्की के बीच “एयर सिल्क रोड” और अधिक सुदृढ़ होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि व्यापारिक सहयोग को भी नई दिशा देने का अवसर प्रदान करेगा।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

क्या चीनी नागरिकों के लिए तुर्की में वीजा-मुक्त यात्रा संभव है?
हाँ, 2 फरवरी से तुर्की ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा शुरू की है।
वीज़ा-मुक्त नीति का लाभ कैसे उठाया जा सकता है?
साधारण पासपोर्ट धारक चीनी नागरिक बिना वीजा के तुर्की में प्रवेश कर सकते हैं।
क्या यह नीति व्यापारिक संबंधों को प्रभावित करेगी?
जी हाँ, वीजा-मुक्त नीति व्यापारिक संपर्कों को मजबूत करने में मदद करेगी।
कब से यह नीति लागू हुई है?
यह नीति 2 फरवरी 2023 से लागू हुई है।
क्या यह नीति अन्य देशों के लिए भी लागू होगी?
फिलहाल यह नीति केवल चीनी नागरिकों के लिए लागू है।
Nation Press