30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वियतनाम में बाढ़ ने मचाई तबाही: 67,700 से ज्यादा घर डूबे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वियतनाम में बाढ़ ने मचाई तबाही: 67,700 से ज्यादा घर डूबे?

सारांश

वियतनाम में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 43 लोगों की मौत हुई है। 67,700 घर डूब गए हैं। जानवरों और फसलों पर भी संकट गहरा गया है। जानिए इस प्राकृतिक आपदा के कारण और उसके प्रभाव पर।

मुख्य बातें

वियतनाम में 67,700 से अधिक घर बाढ़ में डूब गए।
43 लोगों की मौत और 9 लोग लापता हैं।
बाढ़ से आर्थिक नुकसान का अनुमान 3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग है।
खान होआ प्रांत में भूस्खलन से भी नुकसान हुआ है।
सरकार राहत कार्यों में लगी है।

हनोई, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। वियतनाम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम डिज़ास्टर एंड डाइक मैनेजमेंट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसके अतिरिक्त 9 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अथॉरिटी के अनुसार, बाढ़ के कारण 67,700 से ज्यादा घर डूब चुके हैं और 168 अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। 13,000 हेक्टेयर से अधिक चावल और अन्य फसलें, साथ ही 88 हेक्टेयर मछली पालन फार्म पानी में डूब गए हैं, जबकि 30,700 से अधिक जानवर और मुर्गियां मारे गए या बह गए हैं।

सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस भयानक बाढ़ के कारण लगभग 3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि लगभग 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान है।

इससे पहले सिन्हुआ ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया था कि परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वियतनाम रेलवे कॉर्पोरेशन ने हाल के दिनों में 14 यात्री ट्रेनों को रोक दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिजली जाने से कई राज्यों में 1 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

खान होआ प्रांत के 14 इलाकों और वार्डों में लगभग 9,000 घर पानी में डूब गए। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुए, जिसके कारण ट्रैफिक में भी रुकावट आई है। इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा है। हालांकि, बुधवार सुबह तक बाढ़ वाले इलाकों से 6,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका था।

खान होआ प्रांत में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 7 लोगों की जान चली गई। उसी प्रांत में 2 और लोगों का पता नहीं चल सका है। डा नांग शहर में एक और भूस्खलन के बाद 3 लोग लापता हैं।

क्वांग ट्राई प्रांत और ह्यू शहर में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। इस बाढ़ में क्वांग ट्राई प्रांत और ह्यू शहर के 13,759 घर डूब गए हैं। यहां पर 7,000 हेक्टेयर चावल के खेत बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में 357 जानवर और 4,900 मुर्गियां मरी या बह गईं। क्वांग ट्राई प्रांत, ह्यू शहर, क्वांग न्गाई प्रांत और लाम डोंग प्रांत में परिवहन नेटवर्क बुरी तरह बाधित रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वियतनाम में बाढ़ के कारण क्या है?
वियतनाम में भारी बारिश और जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ आई है।
बाढ़ से कितने लोग प्रभावित हुए हैं?
बाढ़ से लगभग 1 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।
वियतनाम सरकार इस स्थिति से कैसे निपट रही है?
सरकार राहत कार्यों और बचाव अभियानों में जुटी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले