10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वियतनाम में तूफान बुआलोई ने 34 लोगों की जान ले ली और 3 हजार करोड़ का नुकसान किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वियतनाम में तूफान बुआलोई ने 34 लोगों की जान ले ली और 3 हजार करोड़ का नुकसान किया?

सारांश

वियतनाम में तूफान बुआलोई ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 34 लोगों की जान चली गई और 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और आर्थिक नुकसान का आंकड़ा 3,156 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। जानें इस प्राकृतिक आपदा के बारे में विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

34 लोगों की जान गई है।
3,156 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
बिजली और दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
सरकार राहत कार्यों में जुटी है।
20 लोग अभी भी लापता हैं।

हनोई, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वियतनाम में तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ तथा भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 लोग घायल हुए। इस प्राकृतिक आपदा में 20 लोग लापता हैं। करीब 8.78 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 3,156 करोड़ रुपए) के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है। 8,200 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए और लगभग 27 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,000 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

स्थानीय अधिकारी बिजली और दूरसंचार सेवाएँ बहाल करने तथा प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए नुकसान की रिपोर्ट बना रहे हैं।

इससे पहले, 30 सितंबर को, वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने स्थानीय अधिकारियों और विभागों को प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए निर्देश दिया था।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों, पार्टी संगठनों, प्रशासन और आपदाओं से प्रभावित निवासियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने जन समितियों के अध्यक्षों को आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द अलग-थलग पड़े इलाकों में पहुंचने के लिए सेना और वाहन जुटाएं। क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवाएं और प्रभावित निवासियों के लिए आश्रयों की व्यवस्था करें। उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले क्षतिग्रस्त शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।

वियतनाम के कई हिस्सों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी मध्य वियतनाम के कई गांव जलमग्न हो गए और यातायात और बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई।

बुआलोई एक हफ्ते में एशिया के लिए खतरा बनने वाला दूसरा बड़ा तूफान था। पिछले कई वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, रागासा तूफान ने उत्तरी फिलीपींस और ताइवान में कम से कम 28 लोगों की जान ले ली।

-राष्ट्र प्रेस

वीकेयू/वीसी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तूफान बुआलोई से कितने लोगों की जान गई?
तूफान बुआलोई में 34 लोगों की जान चली गई।
इस प्राकृतिक आपदा में आर्थिक नुकसान कितना है?
इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 8.78 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (करीब 3,156 करोड़ रुपए) का आर्थिक नुकसान हुआ है।
क्या बिजली और दूरसंचार सेवाएं बहाल की जा रही हैं?
हाँ, स्थानीय अधिकारी बिजली और दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
कितने लोग लापता हैं?
इस प्राकृतिक आपदा में 20 लोग लापता हैं।
सरकार ने राहत कार्यों के लिए क्या कदम उठाए हैं?
सरकार ने प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले