किंग चार्ल्स तृतीय का व्हाइट हाउस में राजकीय स्वागत, ट्रंप ने कहा — 'यह बंधन हमेशा अटूट रहेगा'
सारांश
मुख्य बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 28 अप्रैल 2025 को व्हाइट हाउस में एक भव्य राजकीय समारोह के दौरान ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय और रानी क्वीन कैमिला का औपचारिक स्वागत किया। यह लगभग 20 वर्षों में किसी ब्रिटिश सम्राट की अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा है, जो अमेरिका-ब्रिटेन के ऐतिहासिक 'विशेष संबंधों' को एक नई ऊर्जा देती है।
राजकीय आगमन समारोह
व्हाइट हाउस पहुँचने पर कैबिनेट के सदस्यों ने किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला का औपचारिक स्वागत किया। उनके आगमन पर यूके का राष्ट्रगान बजाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप और राजा चार्ल्स तृतीय ने संयुक्त रूप से राजकीय आगमन समारोह में एकत्रित सैनिकों का निरीक्षण किया।
ट्रंप का संबोधन — 'नैतिक साहस का तोहफा'
समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के जश्न की शुरुआत में एक ब्रिटिश राजा का सम्मान करना भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सबसे उचित सम्मान है। उन्होंने कहा,