3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने जॉन ली की कार्य रिपोर्ट सुनी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने जॉन ली की कार्य रिपोर्ट सुनी?

सारांश

बीजिंग में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगकांग के प्रमुख प्रशासक जॉन ली से मुलाकात की, जहां उन्होंने हांगकांग की स्थिति और विकास पर चर्चा की। यह संवाद हांगकांग की स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

शी चिनफिंग ने हांगकांग की स्थिरता पर जोर दिया।
जॉन ली ने मौजूदा स्थिति रिपोर्ट की।
केंद्र सरकार ने जॉन ली का समर्थन किया।
हांगकांग में आठवें विधान परिषद चुनाव का सफल संचालन।
आर्थिक विकास के लिए रणनीतिक योजना।

बीजिंग, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चोंगनानहाई के यिंगथाई में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली से चियू पर मुलाकात की। जॉन ली हांगकांग की वर्तमान स्थिति और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के कार्यों पर रिपोर्ट देने के लिए पेइचिंग में उपस्थित हैं।

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले वर्ष में, प्रमुख प्रशासक जॉन ली के नेतृत्व में, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने साहस का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों की दृढ़ता से रक्षा की है। हांगकांग की स्थानीय सरकार ने हांगकांग में आठवें विधान परिषद चुनाव का सफल संचालन किया, स्थिर आर्थिक विकास हासिल किया और हांगकांग को एक शासनशील क्षेत्र से समृद्ध क्षेत्र में बदलने की दिशा में एक नया कदम उठाया। चीन की केंद्र सरकार प्रमुख प्रशासक जॉन ली और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के कार्यों का पूर्ण समर्थन करती है।

शी चिनफिंग ने बताया कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई गई थी, और हांगकांग की दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक देश, दो प्रणालियां, हांगकांग के लोग हांगकांग पर शासन करें और उच्च स्तर की स्वायत्तता के सिद्धांतों को दृढ़ता से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग और जॉन ली की मुलाकात का महत्व क्या है?
इस मुलाकात का महत्व हांगकांग की राजनीतिक स्थिति और विकास की दिशा को स्पष्ट करने में है।
हांगकांग की स्थानीय सरकार ने पिछले वर्ष क्या सफलताएँ हासिल की?
हांगकांग की स्थानीय सरकार ने आठवें विधान परिषद चुनाव का सफल संचालन और स्थिर आर्थिक विकास हासिल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले