शी चिनफिंग ने सेना की राजनीतिक निष्ठा और आधुनिकीकरण पर जोर दिया
सारांश
Key Takeaways
- राजनीतिक निष्ठा को सेना में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
- सेना के भीतर सीपीसी का नेतृत्व सुदृढ़ होना चाहिए।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रखना होगा।
- 15वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय रक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करना जरूरी है।
- सामूहिक एकजुटता से सेना के स्थिर विकास को सुनिश्चित करना होगा।
बीजिंग, ८ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ७ मार्च की शाम को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्ण अधिवेशन में जन मुक्ति सेना (पीएलए) और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रपति शी ने उल्लेख किया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सेना के शताब्दी लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने और राष्ट्रीय रक्षा एवं सशस्त्र बलों के उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए राजनैतिक निष्ठा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना पर सीपीसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) का पूर्ण नेतृत्व मजबूत होना चाहिए। इसके अलावा, हमें सेना की राजनीतिक निष्ठा को मजबूत करके सामूहिक एकजुटता के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा और सेना के दीर्घकालिक, स्थिर विकास को सुनिश्चित करना होगा।
बैठक में प्रतिनिधियों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद, शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद से केंद्रीय समिति के नेतृत्व में जन मुक्ति सेना ने अभूतपूर्व दृढ़ संकल्प और ऊर्जा के साथ राजनीतिक सुदृढ़ीकरण को गहराया है, जिससे महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
शी ने स्पष्ट किया कि सेना के पास हथियार होते हैं, इसलिए इसमें पार्टी के प्रति अनिष्ठ व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। साथ ही, भ्रष्ट व्यक्तियों के लिए सेना में कोई छिपने की जगह नहीं होनी चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रहना चाहिए।
राष्ट्रपति शी ने आगे कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित राष्ट्रीय रक्षा और सेना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पार्टी संगठनों की विभिन्न स्तरों पर भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेना के भीतर पार्टी नेतृत्व और निर्माण को समग्र रूप से सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)