11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एएआई में अप्रेंटिस के लिए 133 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एएआई में अप्रेंटिस के लिए 133 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म

सारांश

युवाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आवेदन करने का सुनहरा मौका। 133 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू। विवरण और आवेदन की अंतिम तिथि जानें।

मुख्य बातें

एएआई ने 133 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है।
उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए।
चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा।
स्टाइपेंड 9,600 से 15,000 रुपए प्रति माह होगा।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ जुड़कर एक शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अद्भुत अवसर है। एएआई ने अप्रेंटिस के लिए कुल 133 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

एएआई द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के भीतर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना आवश्यक है।

इन 133 पदों में से 22 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, 64 डिप्लोमा, और 47 आईटीआई/ट्रेड पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य आवश्यक योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एएआई द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 9,600 से 15,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा, और ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले उम्मीदवार को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। फिर एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश के युवा रोजगार और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम भी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसी संस्थाओं में नौकरी पाने से युवाओं को अपने करियर में नई दिशा मिल सकती है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एएआई में अप्रेंटिस के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा और एएआई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
क्या लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन बिना लिखित परीक्षा के शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
स्टाइपेंड कितना होगा?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 9,600 से 15,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले