25 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्र रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है? : भागीरथ चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्र रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है? : भागीरथ चौधरी

सारांश

अजमेर में आयोजित 16वें रोजगार मेले में 128 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

मुख्य बातें

16वां रोजगार मेला अजमेर में आयोजित हुआ।
128 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
केंद्र सरकार युवाओं के लिए अवसर सृजित कर रही है।
10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य।
' कर्मयोगी प्रारंभ ' के माध्यम से प्रशिक्षण।

अजमेर, 12 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के अजमेर में 16वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले के तहत रेलवे, शिक्षा विभाग, वित्त विभाग और गृह मंत्रालय के तहत कुल 128 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर नए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और अजमेर के डीआरएम राजू भूतड़ा भी मौजूद रहे।

मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा सशक्तीकरण की दृष्टि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। केंद्र सरकार लगातार नए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है और युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर मिल रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, इसी क्रम में यह 16वां चरण है। साल 2047 तक देश को विकसित बनाने का पीएम का सपना है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसके अतिरिक्त किसानों और महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि देश तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सुपरफास्ट ट्रेन की तरह सुपरफास्ट रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने मोदी सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

अजमेर सहित देशभर के 47 विभिन्न स्थानों पर शनिवार को 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

देश भर से चयनित नवनियुक्त कर्मियों को रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे संकेत एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, बिजली, कैरिज वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप, इलेक्ट्रिक वर्कशॉप आदि में तकनीशियन के पद सहित भारत सरकार के अन्य विभागों में विभिन्न पदों से जुड़े नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
RashtraPress
25 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए?
कुल 128 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
16वें रोजगार मेले का आयोजन कहाँ हुआ?
यह रोजगार मेला राजस्थान के अजमेर में आयोजित किया गया।
केंद्र सरकार ने कितने युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है?
केंद्र सरकार का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को नौकरी देना है।
नवनियुक्त कर्मियों को कौन सा प्रशिक्षण मिलेगा?
'कर्मयोगी प्रारंभ' के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण मिलेगा।
इस मेले में कितने स्थानों पर आयोजन हुआ?
यह मेले देशभर के 47 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले