8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एलिम्को में 162 पदों पर भर्ती: जूनियर मैनेजर सहित आवेदन 13 मई तक करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एलिम्को में 162 पदों पर भर्ती: जूनियर मैनेजर सहित आवेदन 13 मई तक करें

सारांश

एलिम्को ने जूनियर मैनेजर समेत 162 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बातें

एलिम्को में 162 पदों पर भर्ती की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 से 50 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है।
शुरुआती सैलरी 25,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह होगी।

लखनऊ, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। एलिम्को ने जूनियर मैनेजर समेत कुल 162 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है।

एलिम्को द्वारा जारी की गई 162 पदों की आधिकारिक अधिसूचना में आईटी कंसल्टेंट (टेक्निकल), यंग प्रोफेशनल (एआई), क्यूसी असिस्टेंट (मैकेनिकल), पी एंड ओ क्लिनिकल और स्टोर असिस्टेंट (एमएम) के लिए 2-2 पद; लीड एआई एक्सपर्ट, यूआई/यूएक्स डेवलपर, एआई एक्सेसिबिलिटी कंसल्टेंट, आईटी असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर (प्लास्टिक), जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन - टेक्सटाइल्स), जूनियर मैनेजर (सिविल इंजीनियर), ऑफिसर (सिविल इंजीनियर), सेफ्टी ऑफिसर, क्वालिटी कंट्रोलर (लैब - टेक्सटाइल्स) और वेयरहाउस असिस्टेंट के लिए 1-1 पद; खरीद सहायक (एमएम) के 3; स्पेशल एजुकेटर (विजुअल इंपेयरमेंट) के 5; जूनियर मैनेजर (पी एंड ओ क्लिनिकल) के 8; ऑप्टोमेट्रिस्ट के 10; स्पेशल एजुकेटर (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) के लिए 15; प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स (टेक्नीशियन) के 20; प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स के 30; और ऑडियोलॉजिस्ट के 50 पद शामिल हैं।

एलिम्को द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीतें मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीटेक/बीई, डिप्लोमा, बीएसएलपी, एमई/एमटेक, या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल, और अनुभव होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी पद के अनुसार 25,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एलिम्को की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों को मौका मिलेगा। यह सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है।
कौन से पदों पर भर्ती हो रही है?
जूनियर मैनेजर, आईटी कंसल्टेंट, और अन्य 162 पदों पर भर्ती हो रही है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 50 वर्ष के बीच है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले