21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमरावती में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमरावती में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया?

सारांश

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल ने ध्वज फहराया और विभिन्न विकास पहलों की झांकियां पेश की गईं। यह समारोह राजधानी के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

मुख्य बातें

अमरावती में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
राज्यपाल ने मुख्य कार्यक्रम में ध्वज फहराया।
22 विकास झांकियों ने राज्य की पहलों को दर्शाया।
समारोह राजधानी के विकास के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने का आश्वासन दिया।

अमरावती, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और राजधानी प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमि देने वाले किसान इस समारोह में विशेष मेहमान थे।

हाई कोर्ट बिल्डिंग के समीप हुए समारोह में राज्यपाल ने भारतीय सेना, स्पेशल पुलिस, सीआरपीएफ, केरल आर्म्ड पुलिस, एनसीसी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, यूथ रेड क्रॉस और अन्य संगठनों की 11 टुकड़ियों से सलामी ली।

राज्य सरकार की विभिन्न विकास और कल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 22 झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से जीरो गरीबी, जनसंख्या प्रबंधन, स्किलिंग और रोजगार, जल सुरक्षा, किसान-एग्री टेक, ग्लोबल-बेस्ट लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा में लागत अनुकूलन, उत्पाद पूर्णता, स्वच्छ आंध्र और जीवन के सभी क्षेत्रों में डीप टेक जैसे कार्यक्रमों को दर्शाया गया।

2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद से बचे हुए आंध्र प्रदेश राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह विजयवाड़ा में आयोजित किया जा रहा था, जहां राज्यपाल का आधिकारिक निवास है।

यह समारोह अमरावती में ऐसे समय में आयोजित किया गया, जब राजधानी शहर के विकास कार्य पूरे जोरों पर हैं और संसद के आने वाले बजट सत्र में अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा देने के लिए एक विधेयक भी पेश किया जाना है।

टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पिछले वर्ष वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन सरकार द्वारा तीन राज्य राजधानियों के प्रस्ताव के कारण पांच वर्षों की अनिश्चितता के बाद राजधानी विकास कार्यों को फिर से शुरू किया था।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जिन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पिछले कार्यकाल (2014-19) में अमरावती प्रोजेक्ट लॉन्च किया था, टीडीपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद उन्होंने काम फिर से शुरू कर दिया है।

रविवार को टीडीपी संसदीय दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि अमरावती में निर्माण कार्यों में तेज़ी लाई गई है और अमरावती विकास का दूसरा चरण भी जल्द ही शुरू होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव को दर्शाता है, बल्कि राजधानी अमरावती के विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। ऐसे समय में जब राज्य की राजनीतिक स्थिति में बदलाव आ रहा है, यह समारोह एकता और विकास का संदेश देता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब और कहाँ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया?
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में आयोजित किया गया।
इस समारोह में कौन-कौन से प्रमुख लोग शामिल हुए?
इस समारोह में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य मंत्री शामिल हुए।
इस समारोह में क्या खास बातें थीं?
समारोह में 22 झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो राज्य सरकार की विकास पहलों को दर्शाती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले