24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई, 6.27 किलो गांजे के साथ एक यात्री गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई, 6.27 किलो गांजे के साथ एक यात्री गिरफ्तार

सारांश

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम ने एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 6.27 किलो गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई ड्रग तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

मुख्य बातें

6270 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपी को हिरासत में लिया गया।
मादक पदार्थ की 6.27 करोड़ रुपए कीमत।
संभावित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से संबंध।
भविष्य में कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

अमृतसर, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम की कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, कस्टम अधिकारियों ने एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) प्रोफाइलिंग और नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। संदिग्ध यात्री बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए फ्लाइट नंबर टीआर 750 के माध्यम से अमृतसर पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जैसे ही यात्री एयरपोर्ट पर उतरा, उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और प्रोफाइलिंग के फलस्वरूप उसे जांच के लिए रोका गया।

कस्टम अधिकारियों द्वारा की गई गहन तलाशी में यात्री के सामान से 6270 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे बहुत ही चालाकी से छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्यांकन लगभग 6.27 करोड़ रुपए किया गया है।

इस कार्रवाई के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

कस्टम विभाग की इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि देश के एयरपोर्ट्स पर निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में भी संदिग्ध यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमृतसर एयरपोर्ट पर किस प्रकार की कार्रवाई की गई?
अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को गिरफ्तार किया और उसके पास से 6270 ग्राम गांजा बरामद किया।
इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत क्या है?
बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6.27 करोड़ रुपए आंकी गई है।
क्या आरोपी किसी ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है?
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
कस्टम विभाग की इस कार्रवाई का महत्व क्या है?
इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और यह दिखाता है कि कस्टम विभाग अपनी निगरानी को और मजबूत कर रहा है।
भविष्य में इस तरह की कार्रवाइयों की योजना क्या है?
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी संदिग्ध यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले