26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्र सरकार षड्यंत्र के तहत बिल ला रही है? : अनुराग ढांडा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्र सरकार षड्यंत्र के तहत बिल ला रही है? : अनुराग ढांडा

सारांश

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नए बिल लोकतंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। क्या ये सभी घटनाएं एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हैं?

मुख्य बातें

अनुराग ढांडा ने रेखा गुप्ता पर हमले की कड़ी निंदा की।
केंद्र सरकार के नए बिलों पर गंभीर सवाल उठाए गए।
हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई गई।
सरकार की ओर से इंटरनेट बंद करने के आरोप।
राजनीतिक असहमति को कैसे संभालना चाहिए, इस पर विचार।

चंडीगढ़, 20 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनुराग ढांडा ने बुधवार को जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और आम आदमी पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली से कुछ असंतोष हो सकता है, और लोकतंत्र में आपके अपने मुद्दे हो सकते हैं, और हो सकता है कि आपके कुछ काम नहीं हुए हों, लेकिन इसे व्यक्त करने का यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है। उम्मीद करते हैं कि दिल्ली पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगी।

संसद में तीन अहम बिल पेश करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। यह उसका एक और उदाहरण है। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर गई है। ऐसे किसी भी बिल का आम आदमी पार्टी पूरी तरह से विरोध करती है। जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियां झूठे मुकदमे के तहत सीएम को जेल में डाल सकती हैं, तो इस कानून के जरिए सीएम हटाए जा सकते हैं।

उन्होंने दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में वर्षों जेल में रखा गया, बाद में उनके केस में कुछ नहीं निकला। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया, अगर यह कानून उस वक्त होता तो उन्हें तुरंत सीएम पद से हटा देते।

ढांडा ने माना है कि केंद्र सरकार षड्यंत्र के तहत यह बिल ला रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को तानाशाही की ओर ले जाने वाला कदम बताया।

भिवानी की घटना पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। अगर हम आज देश भर में नागरिक सुरक्षा के मामले में हरियाणा को देखें, तो मेरा मानना है कि यह सबसे निचले पायदान पर है। जिस भरोसे के साथ लोगों ने भाजपा सरकार को चुना था, उसे नायब सिंह ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। देश में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है तो कहीं न कहीं इसकी जिम्मेदारी नायब सैनी की बनती है।

उन्होंने दावा किया कि जब लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो सरकार की ओर से इंटरनेट बंद कर दिया जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन जब यह असहमति हिंसा का रूप ले लेती है, तो यह एक गंभीर चिंता का विषय बन जाती है। अनुराग ढांडा की बातें इस पर प्रकाश डालती हैं कि राजनीतिक असहमति का क्या अर्थ होता है और हमें इसे कैसे संभालना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुराग ढांडा ने रेखा गुप्ता पर हमले के बारे में क्या कहा?
अनुराग ढांडा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।
केंद्र सरकार के नए बिलों पर ढांडा का क्या मत है?
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती और नए बिल तानाशाही की ओर ले जाने वाले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले