18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अयोध्या में अब हर श्रद्धालु को 'अतिथि देवो भव:' के अनुरूप सत्कार मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अयोध्या में अब हर श्रद्धालु को 'अतिथि देवो भव:' के अनुरूप सत्कार मिलेगा?

सारांश

अयोध्या के रामकथा पार्क में एक नई गेस्ट हाउस परियोजना की शुरुआत हो रही है, जो हर श्रद्धालु को 'अतिथि देवो भव:' की भावना के अनुसार ठहरने का अवसर प्रदान करेगा। यह नया आवास गृह 34 कमरों के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे अयोध्या आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

मुख्य बातें

अयोध्या में एक नया गेस्ट हाउस निर्माणाधीन है।
गेस्ट हाउस में 34 कमरे होंगे।
यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
यह परियोजना अयोध्या के विकास में महत्वपूर्ण है।
गेस्ट हाउस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधा प्रदान करना है।

अयोध्या, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी दृष्टिकोण के तहत विकसित हो रही रामनगरी में अब हर श्रद्धालु को 'अतिथि देवो भव:' की भावना के अनुसार सत्कार प्राप्त होगा। इसके लिए रामकथा पार्क में एक आधुनिक और नवीन पर्यटक आवास गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह परियोजना अयोध्या में बढ़ती हुई पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

रामकथा पार्क पहले से ही रामायण की कथाओं को जीवंत रूप में दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण स्थल है। अब यह एक नए जी+3 मंजिला भवन के रूप में और आकर्षक बनने जा रहा है। इस पर्यटक आवास गृह में कुल 34 कमरों की सुविधा उपलब्ध होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आरामदायक ठहरने का विकल्प प्रदान करेगी। भवन की कुल अनुमानित लागत 2421.08 लाख रुपये है। यह निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में हो रहा है, जबकि पीपीई प्रणाली के तहत एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्यान्वयन किया जा रहा है।

एलएंडटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के हाथों में होने से निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता पर पूर्ण विश्वास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। ऐसे में ठहरने की सुविधाओं का विस्तार अनिवार्य हो गया था।

रामकथा पार्क में यह नया आवास गृह न केवल सामान्य पर्यटकों के लिए बल्कि मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं के लिए भी किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहे अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, टेंट सिटी और थीम पार्क आदि के साथ यह नया पर्यटक आवास गृह अयोध्या की छवि को और निखार देगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस नए पर्यटक आवास गृह को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें 34 कमरे, किचन, रेस्टोरेंट, लिफ्ट, वातानुकूलित कमरे, रिसेप्शन लॉबी, आधुनिक स्नानघर, वाई-फाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

कमरों का डिजाइन ऐसा रखा गया है कि पर्यटक रामकथा पार्क की हरियाली और रामायण से जुड़े वातावरण का पूरा आनंद ले सकें। पार्क में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाने वाली मूर्तियां, भित्ति चित्र और अन्य आकर्षण पहले से मौजूद हैं, और यह नया गेस्ट हाउस इन्हें और अधिक सुलभ बनाएगा। यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द इसे पूरा किया जा सके और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके।

रामकथा पार्क पहले से ही एक लोकप्रिय स्थल है, जहां लोग रामायण की कथाओं को सुनते और देखते हैं। अब इस नए गेस्ट हाउस के बनने से पार्क का महत्व और बढ़ जाएगा, क्योंकि पर्यटक यहां ठहरकर आसानी से राम मंदिर, सरयू घाट और अन्य निकटवर्ती स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

-- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/एमएस

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नया गेस्ट हाउस कब पूरा होगा?
निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
गेस्ट हाउस में कितने कमरे होंगे?
इस गेस्ट हाउस में कुल 34 कमरे होंगे।
गेस्ट हाउस में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध होंगी?
गेस्ट हाउस में किचन, रेस्टोरेंट, लिफ्ट, वातानुकूलित कमरे, वाई-फाई, और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी।
यह गेस्ट हाउस किस कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है?
यह निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड और एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
इस गेस्ट हाउस का उद्देश्य क्या है?
यह गेस्ट हाउस श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले