30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप जानते हैं भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती मनाने की विशेषता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप जानते हैं भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती मनाने की विशेषता?

सारांश

भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती पर महाराष्ट्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। जानें इस खास मौके के बारे में और क्या था समारोह में।

मुख्य बातें

भगवान चक्रधर स्वामी का योगदान अनमोल है।
श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भाग लिया।
महानुभाव संप्रदाय के संदेश को फैलाने का अवसर।

मुंबई, २५ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक भगवान सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी की जयंती के अवसर पर सोमवार को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान चक्रधर स्वामी को नमन किया।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुंबई राजभवन में भगवान चक्रधर स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नर्णावरे, उप सचिव एस रामामूर्ति, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा राज्य पुलिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र राजभवन ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक भगवान सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी की जयंती के अवसर पर राजभवन, मुंबई में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, उप सचिव एस. राममूर्ति, राजभवन और राज्य पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।"

इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने सरकारी निवास 'वर्षा' में चक्रधर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएमओ महाराष्ट्र ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "परब्रह्म कलियुग अवतारी, श्री चक्रधर नमो नमः। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास पर भगवान सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।"

इससे पहले, सीएम फडणवीस ने एक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महानुभाव पंथ के संस्थापक और प्रखर दार्शनिक भगवान श्री चक्रधर स्वामी को उनकी जयंती पर स्मरण! महानुभाव पंथचे संस्थापक, थोर तत्त्वज्ञ भगवान श्री चक्रधर स्वामी यन्ना जयंतीदिनी कोटि कोटि नमन!"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे समाज में एकता और सद्भाव की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। इस प्रकार के आयोजन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाते हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवान चक्रधर स्वामी कौन थे?
भगवान चक्रधर स्वामी महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक थे, जिन्होंने समाज में धार्मिक एकता का संदेश फैलाया।
भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती कब मनाई जाती है?
भगवान चक्रधर स्वामी की जयंती हर वर्ष २५ अगस्त को मनाई जाती है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किस प्रकार श्रद्धांजलि दी?
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान चक्रधर स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले